Roman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच भयानक मैच का ऐलान

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में फैंस को एक बड़ी चीज देखने को मिली. सोलो सिकोआ की वापसी हो गई है. रोमन रेंस ने उन्हें लेकर बड़ा ऐलान किया. वो अगले हफ्ते खतरनाक मैच लड़ने वाले हैं. इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है.

Roman Reigns

रोमन रेंस ने फैंस को किया खुश (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. शो में बड़े मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले. रोमन रेंस ने भी शो में एंट्री की. शुरुआत में वो नज़र आए. रेंस ने बैकस्टेज एक ऐसा ऐलान किया जिसकी उम्मीद पहले से की जा रही थी. उन्होंने सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन में वापसी के बारे में कहा. सिकोआ अब द उसोज़ के साथ मिलकर मैच लड़ने वाले हैं. एक तरह से कहा जाए तो सिकोआ की घर वापसी हो गई है. वो पहले रेंस की ब्लडलाइन का हिस्सा थे. 2024 में उन्होंने बगावत कर रेंस से पंगा ले लिया था.

विज्ञापन

सोलो सिकोआ की वापसी

पिछले कुछ हफ्तों से ब्लडलाइन को रॉयस कीज के ग्रुप 946 ने खूब परेशान किया है. द उसोज़ पर खूब हमला हुए. कीज और उनके साथियों ने सोलो सिकोआ को भी बहुत निशाना बनाया. सिकोआ को इन्होंने बैकस्टेज में खूब पीटकर किडनैप भी कर दिया था. उनकी वजह सिकोआ लैडर मैच में जगह नहीं बना पाए. द उसोज़ और रोमन रेंस पिछले कुछ महीनों से सिकोआ को ब्लडलाइन में वापस आने के लिए कह रहे थे. सिकोआ ने मना कर दिया और एलए नाइट के साथ रहे. हालांकि अब उन्होंने अपना फैसला बदल लिया है.

विज्ञापन

रेड ब्रांड के बैकस्टेज में एडम पीयर्स ने कहा कि अगले हफ्ते 946 का मैच ब्लडलाइन के साथ होगा. जेकब फाटू अभी फिट नहीं है. उसोज़ को लगा कि रोमन उनके साथ मैच लड़ेंगे. जिमी तो काफी उत्साहित दिखे. रेंस ने वहां पर बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि वो मैच नहीं लड़ने वाले हैं. उन्होंने सोलो सिकोआ का नाम लिया. वहां सिकोआ आ गए. उनका नाम सुनते ही फैंस ने खूब चीयर किया. अब अगले हफ्ते सिकोआ और द उसोज़ मिलकर 946 का सामना करने वाले हैं. इनके बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच

10 अक्टूबर को मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. वहां पर रोमन रेंस का बड़ा मैच होने वाला है. वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. अभी तक इनकी दुश्मनी अच्छी रही है. नाइट का दबदबा देखने को मिला है. उन्होंने रेंस की खूब बेइज्जती की. रेंस का टाइटल रन अभी तक बढ़िया रहा है. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सीएम पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. अब देखना होगा कि वो नाइट के खिलाफ चैंपियनशिप रिटेन कर पाएंगे या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ