Brock Lesnar से पहले Oba Femi की इस खतरनाक WWE रेसलर से होगी टक्कर, महामुकाबले का हुआ ऐलान
WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. वहां पर मेन इवेंट में चार स्टार्स के बीच खतरनाक मैच हुआ. इसके जरिए ओबा फेमी को अब नया विरोधी मिल गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

SmackDown का मेन इवेंट रहा जबरदस्त
2 / 6SmackDown के मेन इवेंट में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का पहला राउंड हुआ. डॉमिनिक मिस्टीरियो, डेमियन प्रीस्ट, ब्रॉन ब्रेकर और ट्रिक विलियम्स ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. मैच में सभी स्टार्स ने जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं और तगड़े मूव्स लगाए.
डॉमिनिक मिस्टीरियो को मिली जीत
3 / 6डॉमिनिक मिस्टीरियो ने मुकाबले में जीत हासिल की. उनकी मदद जेडी मैकडॉना और लिव मॉर्गन ने की. रेफरी मैकडॉना के साथ उलझे हुए थे. इसका फायदा मॉर्गन ने उठाया. उन्होंने प्रीस्ट को लो-ब्लो लगाया दिया. इसके बाद मिस्टीरियो ने आसानी से मैच अपने नाम कर लिया.
ओबा फेमी से होगी टक्कर
4 / 6ओबा फेमी ने Raw के एपिसोड में चार स्टार्स को हराया था. उनका दबदबा देखने को मिला. उन्होंने सेमीफाइनल में एंट्री की. अब डॉमिनिक मिस्टीरियो की टक्कर फेमी के साथ होने वाली है. मिस्टीरियो को संंभल कर रहना होगा क्योंकि फेमी बहुत ही खतरनाक काम कर रहे हैं.
ब्रॉक लैसनर से पहले बड़ी चुनौती
5 / 6ओबा फेमी की राइवलरी ब्रॉक लैसनर के साथ चल रही है. दोनों के बीच दो मुकाबले हो चुके हैं. बहुत जल्द तीसरा मुकाबला होने वाला है. इससे पहले फेमी को बड़ा मैच लड़ना है. वो सेमीफाइनल मैच जीतकर किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना सकते हैं.
क्या ब्रॉक लैसनर की वजह से होगी हार?
6 / 6ओबा फेमी को ब्रॉक लैसनर की वजह से नुकसान भी हो सकता है. फेमी और डॉमिनिक मिस्टीरियो के मैच में ब्रॉक लैसनर दखलअंदाजी कर सकते हैं. इसके बाद लैसनर और फेमी के बीच तीसरा और फाइनल मैच तय किया जा सकता है. फेमी को बचकर रहना होगा.
