33 साल के WWE रेसलर ने Roman Reigns और ब्लडलाइन के खिलाफ खोला मोर्चा, युद्ध का किया ऐलान!

WWE SmackDown में सोलो सिकोआ ने रॉयस कीज से बड़ी बात कही है. वो कीज को अपने ग्रुप में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं. इस बार उन्होंने रोमन रेंस और उनके साथियों को लेकर भी चौंकाने वाला बयान दिया है.

WWE

रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान

WWE SmackDown: पिछले साल की शुरुआत में रोमन रेंस के खिलाफ WWE Raw में सोलो सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से वो अपने MFT ग्रुप को लीड कर रहे हैं. रेंस और द उसोज़ से अभी भी सिकोआ नफरत करते हैं. रेंस ने हाल ही में अपनी नई ब्लडलाइन बनाई है, जिसमें जेकब फाटू भी शामिल हो गए हैं. सिकोआ अभी भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं. वो रोमन के खिलाफ जाना चाहते हैं. उन्होंने SmackDown के एपिसोड में इस बात का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

WWE स्टार रॉयस कीज को मिली हार

सोलो सिकोआ के ग्रुप में टाला टोंगा और टामा टोंगा हैं. वो अपने MFT ग्रुप को मजबूत बनाने के लिए कुछ अन्य स्टार्स को शामिल कर रहे हैं. पिछले कुछ हफ्तों से वो लगातार रॉयस कीज के पीछे पड़े हैं. कीज ने अभी तक बड़ा कदम नहीं उठाया है. वो सिकोआ के खिलाफ जा रहे हैं. इस हफ्ते कीज ने टाला टोंगा के खिलाफ मैच लड़ा. लगातार तीसरे हफ्ते उन्हें हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद भी MFT ने कीज पर अटैक किया. आर-ट्रुथ ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

विज्ञापन

WWE स्टार सोलो सिकोआ का बड़ा बयान

सिकोआ ने इसके बाद बैकस्टेज कीज से बात की और MFT में आने के लिए कहा. सिकोआ ने कीज से कहा कि जेकब फाटू अब रोमन रेंस के साथ जुड़ गए हैं और डेमियन प्रीस्ट कोई वास्ता उनसे नहीं रखना चाहते हैं. सोलो ने कहा कि कोई भी कीज का साथ नहीं दे रहा है, लेकिन वो स्थिति बदल सकते हैं. कीज ने सोलो की बातों का विरोध किया. सिकोआ ने कहा कि हमें रोमन रेंस और उनके ग्रुप के साथ लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा. रोमन ने क्लैश ऑफ इटली के बाद कहा था कि वो MFT को निशाना बनाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ