WWE से रिटायरमेंट के बाद John Cena की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की खास तस्वीर

WWE से जॉन सीना ने रिटायरमेंट ले लिया है. Saturday Night’s Main Event में हार के बाद उन्होंने ये फैसला लिया. सीना ने आखिरी मुकाबले के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया भी दे दी है.

WWE

जॉन सीना को आखिरी मैच में मिली हार

विज्ञापन

John Cena First Reaction: WWE Saturday Night’s Main Event बहुत ही जबरदस्त रहा. जॉन सीना ने वहां पर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. इस दौरान एरीना में कई दिग्गज मौजूद थे. गुंथर के खिलाफ उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. सबसे बड़ी बात है कि द रिंग जनरल ने उन्हें टैपआउट कराया. सीना ने मुकाबले में वापस आने की बहुत कोशिश की, लेकिन अंत में उनका दम घुट गया था. खैर सीना ने अब रिटायरमेंट ले लिया है. वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. रिटायरमेंट मैच के बाद सीना के पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है.

WWE दिग्गज जॉन सीना ने तोड़ी चुप्पी

2025 में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर जबरदस्त रहा. अपने मन मुताबिक उन्होंने काम किया. ट्रिपल एच ने भी उन्हें पूरी क्रिएटिव फ्रीडम दी. इस वजह से ही सीना ने अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना भी किया. ब्रॉक लैसनर ने भी वापस आकर सीना के साथ एक अंतिम मैच लड़ा. सीना ने इस दौरान कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. अपने करियर में पहली बार उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती.

विज्ञापन

रिटायरमेंट मैच के बाद सीना ने अपने स्नीकर्स, आर्म बैंड और रिस्ट बैंड उतारकर रिंग के बीच में रख दिए. उन्होंने इसके जरिए बताया कि वो अब रेसलिंग नहीं करेंगे. 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने रिंग के बीच में रखे अपने गियर की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. रिटायरमेंट लेने के बाद ये उनकी पहली प्रतिक्रिया थी.

जॉन सीना को रिटायरमेंट मैच के बाद दिया गया सम्मान

जॉन सीना के रिटायरमेंट मैच के बाद सभी भावुक हो गए थे. पूरा रोस्टर बाहर आया, जिसमें ट्रिपल एच, स्टेफनी मैकमैहन, द अंडरटेकर और शॉन माइकल्स मौजूद थे. सीएम पंक और कोडी रोड्स ने रिंग में आकर अपने टाइटल सीना को दिए. सीना ने दोनों टाइटल ऊपर उठाकर सभी के अभिवादन को स्वीकार किया. ट्रिपल एच ने सीना को गले लगाया. इसके बाद सीना का एक खास वीडियो प्रसारित किया गया.

विज्ञापन

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ