WWE दिग्गज John Cena को भारत ने दी भावुक विदाई, आम और खास ने मानी 'Hustle, Loyalty, Respect' की विरासत

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना ने हार के साथ अपने करियर को अलविदा कह दिया है. कुछ भारतीय सेलिब्रिटी और IPL फ्रेंचाइजी ने दिग्गज को खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया.

WWE

जॉन सीना को दिया गया ट्रिब्यूट

John Cena Tribute: WWE Saturday Night’s Main Event का सफल समापन हो गया है. वहां पर जॉन सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. सीना का मुकाबला गुंथर के साथ हुआ था. सीना को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने 21 साल बाद अपने करियर में टैपआउट किया. खैर सीना के रिटायरमेंट पर सभी इमोशनल थे. सोशल मीडिया पर हर किसी ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया. भारत में भी उनकी फैन-फॉलोइंग जबरदस्त है. सीना सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग पर रहे. आम और खास सभी ने उन्हें धन्यवाद कहा. कुछ सेलिब्रिटी ने भी दिग्गज को अपने ही अंदाज में ट्रिब्यूट देकर सलाम किया.

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और वरुण धवन ने पोस्ट किया शेयर

भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्मों से करोड़ों दिलों पर राज किया है. अब वो धीरे-धीरे हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना रही हैं. प्रियंका पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं. प्रियंका ने भी इंस्टाग्रााम स्टोरी पर WWE दिग्गज जॉन सीना को ट्रिब्यूट दिया. उन्होंने सीना की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,”एक शानदार सफर. धन्यवाद जॉन सीना”. आपको बता दें सीना और प्रियंका ने 2025 में रिलीज हुई Heads of State मूवी में साथ में काम करते हुए मुख्य भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन

वरुण धवन भी WWE के बहुत बड़े फैन हैं. कई बार धवन इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वो WWE की स्टोरीलाइन को पूरी तरह फॉलो करते हैं. धवन ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सीना को ट्रिब्यूट दिया. उन्होंने थैंक्यू सीना का एक ग्राफिक पोस्ट किया, जिसमें उन्हें उनके साथियों ने कंधे पर उठाया है .

विज्ञापन

IPL फ्रेंचाइजी ने कही बड़ी बात

IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी जॉन सीना के संन्यास पर उन्हें खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया. 5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया और लिखा,”चैंपियन हमारे साथ हमेशा रहेंगे”. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने भी वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,”अब हम जॉन सीना को रिंग में नहीं देख पाएंगे. हमें इतनी सारी यादें देने के लिए धन्यवाद जॉन सीना’. आपको बता दें 2017 में जब मुंबई इंडियंस ने IPL का खिताब जीता था, तब WWE ने एक बेहतरीन चैंपियनशिप भेंट की थी.

ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena की 21 साल लंबी स्ट्रीक का दुखद अंत, रिटायरमेंट मैच में नहीं बचा पाए बादशाहत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ