John Cena को रिटायर करने के बाद WWE में Gunther किसे बनाएंगे अपना अगला शिकार? खुद दिए बड़े संकेत

2025 में गुंथर ने गोल्डबर्ग और जॉन सीना को WWE से रिटायर कर बड़ी उपलब्धि हासिल की. 2026 भी उनके लिए खास होने वाला है. एक और दिग्गज को वो रिटायर कर सकते हैं.

WWE

फेमस WWE स्टार का बड़ा बयान

विज्ञापन

Gunther: WWE में 2025 गुंथर के लिए शानदार रहा. उन्हें कंपनी ने तगड़ा पुश दिया. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने गोल्डबर्ग और जॉन सीना को रिटायर किया. अब उन्हें करियर किलर उपनाम दे दिया गया है. द रिंग जनरल अभी रूकने वाले नहीं हैं. 2026 में भी वो कुछ स्टार्स को रिटायर कर सकते हैं, जिसमें सबसे पहला नाम एजे स्टाइल्स का है. स्टाइल्स ने कह दिया है कि 2026 उनका अंतिम होगा. गुंथर ने इस बार उनके साथ मैच के संकेत दिए है.

WWE स्टार गुंथर ने क्या कहा?

The Ringer Wrestling Show पर हाल ही में गुंथर नज़र आए. उन्होंने वहां पर जॉन सीना के साथ मैच को लेकर चर्चा की. साथ ही साथ द रिंग जनरल ने बताया कि उनका अगला निशाना कौन होगा. गुंथर ने एजे स्टाइल्स का जिक्र किया. उन्होंने संकेत दिए कि उनकी रडार पर स्टाइल्स हो सकते हैं. गुंथर ने कहा,”मेरे पास कोई लिस्ट नहीं है. एजे स्टाइल्स के खिलाफ कभी मैंने रेसलिंग नहीं की. मुझे लगता है कि ये शानदार मुकाबला होगा. स्टाइल्स TNA इतिहास के सबसे बेस्ट रेसलर्स में से एक हैं. देखते हैं आगे क्या होता है”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-2026 में इन 3 WWE दिग्गजों पर Triple H होंगे मेहरबान! वापसी के बाद तुरंत बन सकते हैं चैंपियन

WWE Raw में हो चुका है आमना-सामना

पिछले दो Raw एपिसोड के जरिए WWE ने भी फैंस को उत्साहित कर दिया है. गुंथर और एजे स्टाइल्स का बैकस्टेज आमना-सामना हुआ. WWE ने इसके जरिए दोनों के बीच बडे़ मैच को टीज कर दिया है. द रिंग जनरल ने स्टाइल्स पर जॉन सीना का नाम लेकर निशाना साधा. गुंथर ने संकेत दिए कि अब उनकी नजरें स्टाइल्स पर हैं. वैसे सीना के जब अंतिम विरोधी गुंथर तय हुए थे, तब बड़ा बवाल मचा था. कई लोग गुंथर के समर्थन में नहीं थे. खुद सीना के पिता ने इसका बहिष्कार किया था. अब देखना होगा कि गुंथर और स्टाइल्स की राइवलरी में आगे क्या होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ