इंजरी से जूझ रहे WWE के मेगास्टार की वापसी पर मंडराया खतरा, रिपोर्ट में आई दिल तोड़ने वाली खबर

WWE Raw में कुछ हफ्ते पहले एलए नाइट के ऊपर द विज़न ग्रुप ने खतरनाक अटैक किया था. वो इंजरी के कारण अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए हैं. उनकी वापसी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.

WWE

WWE स्टार को लेकर बुरी खबर

विज्ञापन

LA Knight: WWE के मेगास्टार एलए नाइट के लिए पिछले कुछ हफ्ते बढ़िया नहीं रहे हैं. 15 दिसंबर को Raw के एपिसोड में नाइट के ऊपर द विज़न ग्रुप ने तगड़ा अटैक किया था. इसके बाद से वो टीवी पर नज़र नहीं आए हैं. उनके फ्यूचर को लेकर लगातार अफवाहें और अटकलें सामने आ रही हैं. ऐसा लगता है कि अब अगले साल ही नाइट WWE रिंग में नज़र आएंगे. एक रिपोर्ट में उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आई है.

WWE रिंग में कब होगी एलए नाइट की एंट्री?

WWE Raw के एक एपिसोड में कमेंटेटर ने बताया कि एलए नाइट चोटिल हुए हैं और वो अनिश्चितकाल के लिए एक्शन से बाहर हो गए हैं. फाइटफुल सलेक्ट के शॉन रॉस सैप ने एक सवाल-जवाब सेशन में नाइट को लेकर बात की. उन्होंने फेमस स्टार की वापसी को लेकर कहा,”एलए नाइट को जॉन सीना के लास्ट टाइम इन नाउ टूर्नामेंट के फाइनल के लिए बुक किया गया था. उन्होंने जे उसो को भी हराया. उनके WWE कॉन्ट्रैक्ट में अभी बहुत समय है. इस वजह से उनके फ्यूचर को लेकर कुछ नहीं कह सकता हूं. मुझे नहीं लगता कि उनका करियर खत्म हो गया है. हर कोई एक ही टाइम पर वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन सकता. मुझे लगता है कि कंपनी इसी तरह की प्रतिक्रिया पैदा करना चाहती है. ये बात अगस्त से मैं कहते हुए आ रहा हूं. कम से कम 2026 तक एलए नाइट बाहर रहेंगे”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- WWE Year Ender: 5 बड़े सुपरस्टार्स जिनके लिए साल 2025 सबसे ज्यादा खराब रहा

क्या WWE Royal Rumble 2026 में आएंगे एलए नाइट?

एलए नाइट ने टॉप स्टार्स की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं. बड़े मैचों का वो हमेशा हिस्सा रहे. 2025 में उन्होंने काफी मेहनत की. कई बार लगा कि वो वर्ल्ड चैंपियन भी बन जाएंगे. इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी बहुत बवाल रहा. फैंस ने लगातरा उन्हें चैंपियन बनाने की मांग की. WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को होगा. इसमें होने वाले मेंस रॉयल रंबल मैच में नाइट की एंट्री देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ