'हर चीज का अंत होता है', फेमस स्टार का 11 साल बाद WWE से जाने का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर दिया भावुक संदेश

WWE ने हाल ही में कुछ बड़े स्टार्स को कंपनी से रिलीज कर दिया है. अब एक पूर्व चैंपियन ने इंस्टाग्राम पर लंबा संदेश फैंस को दिया है. उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

पूर्व WWE स्टार का बयान

विज्ञापन

Former WWE Star Broken Silence: WWE ने हाल ही में 20 से ज्यादा रेसलर्स को रिलीज कर सभी को चौंका दिया. WrestleMania के बाद हमेशा कंपनी द्वारा ये कदम उठाया जाता है. मेन रोस्टर के इस बार 14 स्टार्स को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. खैर फेमस रेसलर अपोलो क्रूज की भी छुट्टी कर दी गई है. वो लंबे समय से इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रहे थे. खैर अब क्रूज का WWE से जाने का दर्द छलका है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खास संदेश फैंस को दिया है.

अपोलो क्रूज ने क्या कहा?

अपोलो क्रूज ने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा संदेश साझा करते हुए लिखा, “WWE को 11 सालों के लिए धन्यवाद. वाह 11 साल. बढ़िया सफर रहा. WWE में मौका मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मुझे मैसेज करने वालों का भी धन्यवाद. मैं आप सभी का आभारी हूं. पूरे करियर में केवल एक ही गंभीर चोट लगी, जिसके कारण मुझे लंबे समय तक रिंग से बाहर रहना पड़ा. WWE के साथ अपने समय में मुझे कई शानदार पल जीने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. बहुत ही रोमांचक सफर रहा है. जिन्होंने मेरा साथ दिया उन सभी का धन्यवाद. जिनके साथ भी मैंने रिंग शेयर किया है, उन सभी का धन्यवाद. हर चीज का अंत होता है और ये ही मेरा समय है”.

विज्ञापन

WWE ने अन्य स्टार्स को भी किया रिलीज

WWE ने मेन रोस्टर के अलावा NXT के भी कुछ रेसलर्स को बाहर का रास्ता दिखाया है. कंपनी ने वायट सिक्स ग्रुप को निकाल दिया है, जिसे अंकल हाउडी लीड कर रहे थे. इसके अलावा जोई स्टार्क, कायरी सेन, एलिस्टर ब्लैक, जेलिना वेगा, अल्बा फायर सहित कुछ अन्य स्टार्स को भी रिलीज किया गया है. इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो मौजूदा समय में स्टोरीलाइन में शामिल थे.

ये भी पढ़ें: Roman Reigns मचाएंगे बवाल, WWE को मिलेगा नया चैंपियन, जानिए Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ