Roman Reigns मचाएंगे बवाल, WWE को मिलेगा नया चैंपियन, जानिए Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

इस हफ्ते WWE Raw पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलने वाला है. कंपनी ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिया था. रोमन रेंस भी बवाल मचाएंगे. जानिए कौन से मैच और सैगमेंट्स रेड ब्रांड में होंगे.

WWE
1 / 8
WWE Raw में होगा बवाल

WWE में अब बैकलैश की तैयारी शुरू हो गई है, जिसका आयोजन 9 मई को टेम्पा में होने वाला है. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. नई कहानियों को आगे बढ़ाया जा रहा है. सबसे बड़ी बात है कि अब रोमन रेंस भी एक्टिव हैं. वो शायद हर हफ्ते रेड ब्रांड में मौजूद रहेंगे. WWE अपने सभी शोज को बेहतरीन बनाना चाहता है. इस वजह से टॉप स्टार्स अपने एक्शन से सभी का दिल जीतेंगे. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस हफ्ते क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस का सैगमेंट

सैथ रॉलिंस का सैगमेंट2 / 8

सैथ रॉलिंस की राइवलरी ब्रॉन ब्रेकर के साथ चल रही है. पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के शो में रॉलिंस के ऊपर ब्रेकर ने खतरनाक हमला किया था. शो की शुरुआत इस हफ्ते रॉलिंस ही करेंगे. वो ब्रेकर को लेकर अपनी बात रखेंगे. हो सकता है कि दोनों के बीच बैकलैश में मैच का ऐलान हो जाए.

विज्ञापन

सीएम पंक का सैगमेंट

सीएम पंक का सैगमेंट3 / 8

रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के शो में पंक आए थे. वहां पर कोडी रोड्स के साथ उनकी बातचीत हुई थी. ऐसा लगा कि वो कोडी के टाइटल के पीछे जाने वाले हैं. इस हफ्ते पंक भी शो में आएंगे. उन्हें एडवर्टाइज किया गया है.

बैकी लिंच का सैगमेंट

बैकी लिंच का सैगमेंट4 / 8

रेसलमेनिया 42 में बैकी लिंच ने एजे ली को हराकर वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की थी. बैकी इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में अब वापसी करेंगी. वो पिछले हफ्ते नहीं आई थी. देखना होगा कि अब बैकी को नया विरोधी कौन मिलेगा.

विज्ञापन

जो हेंड्री का सैगमेंट

जो हेंड्री का सैगमेंट5 / 8

जो हेंड्री भी इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो में आएंगे. उनका कॉन्सर्ट वहां पर होने वाला है. इस दौरान उन्हें कोई नया विरोधी मिल सकता है. हेंड्री को अब बड़ा पुश दिया जा सकता है. उन्होंने अभी तक TNA और NXT में तगड़ा काम किया है. देखना होगा कि उनके लिए आगे क्या प्लान होगा.

पेंटा का मैच

पेंटा का मैच6 / 8

पेंटा का मैच रुसेव के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए होगा. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. पेंटा ने रेसलमेनिया में अपनी चैंपियनशिप रिटेन की थी. इस बार उनके टाइटल रन का अंत हो सकता है. रुसेव को नया विरोधी मिल सकता है.

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच7 / 8

WWE Raw के एपिसोड में बेली और लायरा वैल्किरिया का मैच रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज के साथ होगा. इस मैच में काफी मजा आएगा. सभी स्टार्स बहुत खतरनाक हैं. फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. मुकाबले में अन्य स्टार्स की दखलअंदाजी भी हो सकती है.

रोमन रेंस का सैगमेंट

रोमन रेंस का सैगमेंट8 / 8

पिछले हफ्ते जेकब फाटू ने रोमन रेंस को बैकलैश 2026 में मैच के लिए चुनौती पेश की थी. रेंस ने फाटू को उन्हें सोचने का टाइम दिय था. फाटू ने खुद को साबित कर दिया है. अब रेंस को उनकी चुनौती का जवाब इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में देना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन