दिग्गज Paul Heyman के साथ काम कर चुके 5 स्टार्स, जिनकी WWE में अब वापसी मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!
WWE में पॉल हेमन का बहुत बड़ा नाम है. वो जिसके साथ काम करते हैं, वो टॉप स्टार बन जाता है. उन्होंने दिग्गजों के साथ कार्य किया है. इनमें से कुछ रेसलर्स ऐसे हैं जो अब शायद कभी WWE में नहीं दिखेंगे. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE द्वारा सालों से फैंस का मनोरंजन किया जा रहा है. पॉल हेमन को हर कोई जानता है. लंबे समय से उन्होंने कंपनी के बिजनेस को आगे बढ़ाया है. उन्हें हमेशा क्रिएटिव फ्रीडम दी गई है. उनके चतुर दिमाग को देखकर सभी चौंक जाते हैं. खैर हेमन के साथ काम करने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिल पाता है. कंपनी में कुछ ही हैं जिन्हें ये मौका मिला. मौजूदा समय में हेमन यंग स्टार्स को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. यहां हम आपको पांच स्टार्स के बारे में बताएंगे जिनकी कंपनी में वापसी अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.
बिग शो
2 / 6बिग शो का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. WWE में लंबे समय तक उन्होंने काम किया. पिछले कुछ सालों से वो AEW में काम कर रहे हैं. बिग शो ने 2002 में पॉल हेमन के साथ काम किया था. वो उस समय 28 साल के थे. बिग शो का अब WWE में मुश्किल है. वो 54 साल के हो चुके है. बिग शो अपने करियर का अंतिम मैच शायद AEW में ही लड़ेंगे.
रेबैक
3 / 6रेबैक ने कई सालों तक WWE में काम किया. 2016 में वो WWE से चले गए थे. रेबैक का रिश्ता अब WWE के साथ अच्छा नहीं है. 2013 में उन्होंने पॉल हेमन के साथ काम किया था. उस समय वो 31 साल के थे. उनका भी अब कंपनी में वापस आना मुश्किल है.
रॉब वैन डैम
4 / 6रॉब वैन डैम का नाम भी दिग्गजों की लिस्ट में आता है. बहुत लंबे समय तक उन्होंने WWE में काम किया. 2006 में पॉल हेमन के साथ उनकी जोड़ी सभी को पसंद आई थी. रॉब वैन डैम अब 55 साल के हो चुके हैं. अब उनका भी WWE में वापसी करना मुश्किल है.
कर्टिस एक्सल
5 / 6कर्टिस एक्सल भी WWE में तगड़ा काम कर चुके हैं. उन्होंने 2013 में पॉल हेमन के साथ काम किया था. उस समय उनकी उम्र 33 साल की थी. एक्सल का भी अब WWE में आना संभव नहीं है. एक तगड़े रोस्टर में उनका जगह बना पाना मुमकिन नहीं है.
सिजेरो
6 / 6सिजेरो ने भी WWE में कई साल तक बढ़िया काम किया. उनकी बुकिंग ज्यादा खास नहीं रही. मौजूदा समय में वो AEW में काम कर रहे हैं. 2014 में उन्होंने पॉल हेमन के साथ काम किया था. उनका भी अब WWE की तरफ आना मुश्किल है. AEW में उन्हें अच्छा पुश मिल रहा है.



















