IND vs SL, Kuldeep Yadav: भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं. कुलदीप को दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है. 23 अगस्त से शुरू हुए इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि कुलदीप को इन्फेक्शन है और इसलिए वह इस मैच में नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह ऑलराउंडर सरांश जैन को डेब्यू का मौका दिया गया.
हालांकि, कुलदीप को प्लेइंग 11 से बाहर किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी. कई लोगों ने कहा कि कुलदीप को बाहर करने के लिए बीमारी का बहाना बनाया गया है. इन अटकलों पर अब भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने साफ जवाब दिया है और कुलदीप की बीमारी को लेकर पूरी सच्चाई बताई है.
---विज्ञापन---
कुलदीप यादव को लेकर क्या बोले सितांशु कोटक?
टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कुलदीप यादव के कोलंबो टेस्ट से बाहर किए जाने की अटकलों को सिरे से खारिज किया है. कोटक ने साफ कहा है कि कुलदीप को सच में वायरल बुखार था और उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखने के लिए बीमारी का बहाना बनाने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि कुलदीप मैदान पर उतरने के लिए फिट नहीं थे.
कोटक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "अगर टीम को स्पिनर की जरूरत है और वह नहीं खेलता है, तो यह बहाना बनाने की कोई जरूरत नहीं है कि वह खेलने के लिए फिट नहीं था." कोटक के इस बयान से साफ हो गया है कि कुलदीप वाकई में बीमार हैं, इसलिए वह दूसरे टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पाए हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- IND vs SL, 2nd Test: फ्री में देख पाएंगे दूसरे दिन का खेल, जानिए LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
ऋषभ पंत की चोट पर भी दिया अपडेट
कोटक ने आगे स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर भी जानकारी दी. पंत कोलंबो टेस्ट के पहले दिन कलाई में लगी चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. टी-ब्रेक के ठीक बाद लाहिरू कुमारा की बाउंसर गेंद से उनकी बाएं हाथ की कलाई पर जाकर लगी और वह 15 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर होकर मैदान से बाहर चले गए थे.
इसके बाद पंत की चोट की जांच की गई है और वह मैदान पर बल्लेबाजी के लिए दोबारा नहीं उतरे. हालांकि, बैटिंग कोच कोटक ने कहा है कि सोमवार (24 अगस्त) मैच के दूसरे दिन पंत अपनी पारी फिर से शुरू कर सकते हैं.
---विज्ञापन---
पहले दिन भारत ने बनाए 300 रन
कोलंबो टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने पहली पारी में 85 ओवर में 5 विकेट पर 300 रन बना लिए थे. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा और 12 चौकों के साथ 117 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा, कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाए. फिलहाल ध्रुव जुरेल 7 रन और सारांश जैन 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: बारिश के कारण रद्द हो सकता है कोलंबो टेस्ट का दूसरा दिन, जानिए मौसम का हाल
---विज्ञापन---