'वैभव सीधे टीम में नहीं आ सकते...', कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया चौंकाने वाला बयान, NZ सीरीज में नहीं मिलेगा मौका?

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शायद वैभव को खेलने का चांस नहीं मिलेगा. कप्तान श्रेयस अय्यर ने अब वैभव को बाहर बैठाने के पीछे का कारण बताया है.

vaibhav sooryavanshi shreyas iyer

श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने का कारण बताया (Image: ANI)

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भारतीय T20I टीम का हिस्सा हैं. हालांकि, उन्हें टीम मैनेजमेंट द्वारा खेलने का मौका नहीं दिया जा रहा है. वह बैकअप ओपनर के रूप में टीम में शामिल हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इसी वजह से फैंस ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए. अब श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह नहीं देने का कारण बताया.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को मौके नहीं देने पर क्या बोले अय्यर?

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वैभव को अभी मौका नहीं मिल सकता, क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लगातार रन बना रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी के लिए ड्रेसिंग रूम में खुश रहना बहुत जरूरी है. वह बहुत जवान हैं और उनके पास मौके हासिल करने के लिए बहुत साल हैं. वह सीधे टीम में नहीं आ सकते, क्योंकि हमारे ओपनर लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप जीता है.’

विज्ञापन

NZ की परिस्थितियों से काफी कुछ सीखेंगे वैभव

वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. सभी को अंदाजा है कि न्यूजीलैंड में भी शायद सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिलेगा. इसी वजह से टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि अगर 15 साल के इस युवा खिलाड़ी को मौके नहीं देने हैं, तो उसे रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए भेजा जा सकता है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी भले ही प्रमुख ओपनर नहीं होंगे लेकिन न्यूजीलैंड में रहने से उन्हें परिस्थितियों का अंदाजा लगेगा. अगली बार वैभव के लिए यह अनुभव फायदेमंद रह सकता है. उन्होंने कहा, ‘अगर वह विदेशी धरती पर टीम के साथ होंगे, तो उन्हें एक आइडिया मिल जाएगा कि किन विकेटों पर कैसे खेला जाता है. अगली बार जब वे इन परिस्थितियों में आएंगे, तो वे पूरी तरह तैयार होंगे. वह टीम के उन अन्य खिलाड़ियों को भी समझा पाएंगे, जो पहली बार यहां आएंगे.’

वैभव सूर्यवंशी ने कब खेला था आखिरी मैच?

वैभव सूर्यवंशी का आखिरी T20I मैच एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया था. गोल्ड मेडल के लिए हुए इस मैच में वैभव 15 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में वैभव को पांच में से एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. अब न्यूजीलैंड में भी वैभव की जगह बनना मुश्किल है. हालांकि, संजू अगर शुरुआती तीन T20I मैचों में बुरी तरह फेल हो जाते, तो सूर्यवंशी की जगह बन सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ