करवाचौथ से पहले ट्रिप कर रहे हैं प्लान तो ये 5 कपल फ्रेंडली डेस्टिनेशन रहेंगे बेस्ट, खूबसूरत वादियों में बिता सकेंगे समय
Best Hill Stations For Couples: पति-पत्नी अगर साथ में ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो यहां कुछ ऐसे ट्रेवल डेस्टिनेशंस का जिक्र किया जा रहा है जो कपल्स के लिए बेस्ट हैं. अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जा सकते हैं.

Couple Friendly Travel Destinations: करवाचौथ से पहले, करवाचौथ पर या फिर करवाचौथ के बाद अक्सर ही पति-पत्नी कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं. यह बेहद रोमांटिक भी लगता है और रोजमर्रा के काम से अलग एकदूसरे के साथ खास समय व्यतीत करने को भी मिल जाता है. ऐसे में आप भी करवाचौथ पर कहीं ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो यहां जानिए कपल फ्रेंडली डेस्टिनेशन कौन-कौन से हैं. आप इन जगहों की सैर कर सकते हैं और सुहाने मौसम में वादियों का मजा ले सकते हैं.
मनाली
2 / 7मनाली एक रोमांटिक हिल स्टेशन है जहां की हरियाली और बर्फ से ढके पहाड़ देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं. यहां का ठंडा मौसम और रिलैक्सिंग वातावरण ट्रिप को एक्साइटिंग बना देता है. मनाली में आप स्लो मॉर्निंग्स का आनंद ले सकते हैं और चाहे तो एडवेंचर स्पॉर्ट्स भी एन्जॉय कर सकते हैं. (Image Credits - AI)
दार्जीलिंग
3 / 7हिमालय की गोद में बसा दार्जीलिंग देखने में खूबसूरत होने के साथ ही सुकून से भरा है. यहां से कंचनजंघा की चोटी नजर आती है, वादियां दिखती हैं और ऐतिहासिक साइट्स भी हैं. आप यहां टॉय ट्रेन में भी घूम सकते हैं. (Image Credits - AI)
शिमला-कुफरी
4 / 7शिमला और कुफरी कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं. यहां आप हाथों में हाथ डाले घूम सकते हैं, आस-पास की खूबसूरती का लुत्फ ले सकते हैं और ढलते सूरज की खूबसूरती में डूब सकते हैं. (Image Credits - AI)
ऊटी
5 / 7रोमांटिक ट्रिप के लिए आप ऊटी भी जा सकते हैं. आप ऊटी की खूबसूरती में रम सकते हैं, यहां झीलों के पास बैठ सकते हैं और खूबसूरत वादियों के बीच समय बिता सकते हैं. (Image Credits - AI)
औली
6 / 7बर्फ से ढकी चोटियों वाला औली एक सुंदर और सुहावना हिल स्टेशन है जो उत्तराखंड के चमोली जिले में पड़ता है. अगर आप बर्फ का आनंद लेना चाहते हैं तो औली का प्लान जरूर बनाएं. (Image Credits - AI)
ऐसे प्लान करें ट्रिप
7 / 7ट्रिप प्लान करते हुए पहले ही बजट डिसाइड कर लें. इससे डेस्टिनेशन पर पहुंचकर पैसों की दिक्कत नहीं होगी. अगर भीड़भाड़ वाले दिनों में जा रहे हैं तो पहले से बुकिंग करके जा सकते हैं. (Image Credits - AI) यह भी पढ़ें - करवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, जानिए घर पर सुनार जैसा केमिकल तैयार करने का तरीका