दिल्ली में घर का सपना होगा पूरा, 15 लाख में मिल रहा DDA का फ्लैट, 2 घंटे में 2500 फ्लैट बुक
DDA Flats: क्या आप भी दिल्ली में खुद का घर खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपकी अच्छे बजट में सही फ्लैट नहीं मिल रहा है? DDA ऐसी योजना लाया है, जिसके तहत आपको फ्लैट की कीमत पर 25% तक की छूट मिलेगी. जानिए कैसे कर सकते हैं बुकिंग.
DDA दे रहा नरेला में फ्लैट पर 25 प्रतिशत तक की छूट. (Image: AI)
खबर की मुख्य बातें:
विज्ञापन
डीडीए आवास निवेश योजना-2026 के तहत नरेला में निम्न आय वर्ग (LIG) के 2516 फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है.
नरेला के सेक्टर जी-2, जी-6 के पॉकेट-3 में 1020 फ्लैट्स और पॉकेट-6 में 1496 फ्लैट्स उपलब्ध हैं.
इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत लगभग 14.95 लाख रुपये है और प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल करीब 49.90 वर्गमीटर है.
बुकिंग मंगलवार दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है और फ्लैट ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर उपलब्ध होंगे.
राजधानी दिल्ली में काम करने वाले लोगों और आसपास के क्षेत्रों में रहने वालों का सपना रहता है कि दिल्ली में खुद का एक शानदार से घर हो, जहां वह अपने परिवार के साथ रह सके. लोगों के इस सपने को पूरा करने के लिए DDA (दिल्ली विकास प्राधिकरण) एक शानदार ऑफर लेकर आया है, जिसके तहत हजारों लोग दिल्ली में अपनी खुद की छत खरीद सकेंगे. जानकारी के अनुसार, DDA आवास निवेश योजना-2026 के तहत नरेला में निम्न आय वर्ग (LIG) के 2516 फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक की छूट दे रही है. ऐसे में जो लोग नया घर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए ये ऑफर एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है.
जानकारी के अनुसार, DDA ये फ्लैट्स नरेला के सेक्टर जी-2, जी-6 के पोकट-3 और पॉकेट-6 में दे रहा है. अगर आप पॉकेट-3 में रहना चाहते हैं, तो यहां 1020 फ्लैट्स उपलब्ध है वहीं, अगर आप पोकेट-6 में फ्लैट लेना चाहते हैं, तो 1496 फैल्ट्स यहां उपलब्ध है. इनकी फैल्ट्स की शुरुआती कीमत करीब 14.95 लाख रुपये रखी गई है. योजना के जरिए DDA का प्रयास नरेला के आवासीय क्षेत्र में उपलब्ध फ्लैटों की बिक्री बढ़ाना है.
विज्ञापन
कब से शुरू हो रही बुकिंग?
अगर आप भी इस योजना में का लाभ उठाना चाहते हैं, तो DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवास पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं. हालांकि, बुकिंग से पहले आपको पंजीकरण कराना होगा, अगर आप पहले से ही पंजीकृत हो, तो दोबारा करने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, अगर आप नए हैं और पहली बार पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कर रहे हैं, तो आपको एकमुश्त 2500 रुपये देने होंगे, जो वापस नहीं किया जाएगा. बता दें कि योजना के लिए बुकिंग मंगलवार दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है, लेकिन फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होंगे. इतना ही नहीं, प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल करीब 49.90 वर्गमीटर है.
इन चीजों को अलग से देना होगा शुल्क
बुकिंग, रजिस्ट्रेशन के अलावा भी आपको शुल्क देना होगा. DDA के अनुसार, बताए गए कीमत में रखरखाव शुल्क, पानी के कनेक्शन का शुल्क और जहां लागू हो, परिवर्तन शुल्क शामिल नहीं हैं. ये सभी शुल्क आवंटन पत्र जारी करते समय अलग से देने होंगे. इसलिए बुकिंग करते समय सभी नियमों और खर्चों को अच्छे से पढ़ और समझ लें.
विज्ञापन
किन लोगों को मिलेगा ये फैल्ट?
यह योजना उन भारतीय नागरिकों के लिए है, जिनकी उम्र तय समय-सीमा तक कम से कम 18 वर्ष है और जो कानूनी रूप से अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) करने के योग्य है. इस योजना के लिए जरूरी है कि, आवेदकों के पास पैन कार्ड और अपना खुद का बचत बैंक खाता जरूर हो. ब्रोशर में आवेदकों के पास कहीं और जमीन या संपत्ति होने पर कोई रोक नहीं लगाई गई थी, यानी पात्र आवेदकों को एक से ज्यादा फ्लैट खरीद सकते हैं.