टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या 6 महीने के लिए हुए मैदान से बाहर

Team India: टीम इंडिया में फिलहाल कई समस्या नजर आ रही है. जिसमें सबसे बड़ी दिक्कत स्टार खिलाड़ियों की इंजरी रही है. जिसके कारण ही टीम का बैलेंस बार-बार इंजर्ड हो रहा है. अब मैच विनर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर बुरी खबर आई है.

Hardik Pandya

Hardik Pandya एक बार फिर हुए इंजरी का शिकार (Pic Credit- ANI)

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है. इस बीच टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर अब बड़ी खबर आई है. इंजरी के कारण पहले से हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 के बाद मैदान पर नहीं नजर आए हैं. इस बीच हार्दिक की इंजरी और भी गंभीर हो गई है. जिसके कारण ही वो अब अगले 6 महीने भी मैदान पर नहीं नजर आने वाले हैं. आईपीएल 2027 के दौरान वो अब खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या को लेकर आई बुरी खबर 

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल के आखिरी में इंजर्ड हो गए थे. जिसके कारण ही वो मैदान से बाहर थे. अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते में उनका कमबैक होने वाला था. लेकिन फिटनेस हासिल करते समय उन्हें दोबारा इंजरी हो गई. जिसके कारण ही वो अभी भी टीम का हिस्सा नहीं है. अब दैनिक जागरण की नई रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक की इंजरी बहुत ज्यादा गंभीर नजर आ रही है. पांड्या अब लंबे समय के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं. 

विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या 3 हफ्ते के बाद ही मैदान पर दौड़ना शुरू कर पाएंगे. जिसके बाद अगले 8 हफ्ते में धीरे-धीरे उनका रनिंग लोड बढ़ाया जाएगा. फिलहाल पांड्या को फुल फिटनेस हासिल करने में लंबा समय लगने वाला है. पांड्या मौजूदा समय में पिंडली की अंदरूनी तरफ स्ट्रेस इंजरी से गुजर रहे हैं. जिसके कारण ही वो बीसीसीआई से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में लंबा समय बिता रहे हैं. पांड्या जनवरी के अंत तक अपनी फिटनेस हासिल करना शुरू करेंगे. लेकिन फरवरी में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेल रही होगी. पांड्या टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है. जिसके कारण ही वो आईपीएल 2027 में ही सीधे खेलने वाले हैं. 

घरेलू क्रिकेट में भी नहीं नजर आएंगे पांड्या 

मैच विनर हार्दिक पांड्या सीजन में घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेलने वाले हैं. पांड्या के फिट होने तक विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी खत्म हो जाएगा. ऐसे में पांड्या को सीधे आईपीएल 2027 के बड़े चैलेंज का ही सामना करना होगा. जहां पर उन्हें अपनी पूरी मैच फिटनेस दिखानी होगी. फिलहाल बीसीसीआई पांड्या को लेकर कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहती है. जिसके कारण ही उन्हें पूरी तरह से फिट होने का समय दिया जा रहा है. 

विज्ञापन

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में हार्दिक पांड्या की जरूरत है. ऐसे में टीम उन्हें वो टूर्नामेंट दिमाग में रखकर ही पूरा समय दे रही है. फिलहाल टीम मैनेजमेंट पांड्या के रिप्लेसमेंट की तलाश में लगी हुई है. जिसके कारण ही नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे को पूरा मौका दिया जा रहा है. हालांकि वनडे फॉर्मेट में कोई भी फिलहाल खुद को साबित नहीं कर सका है. न्यूजीलैंड दौरे पर ऐसा नीतीश कुमार रेड्डी करना चाहेंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ