IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी का तूफान रोकने के लिए न्यूजीलैंड ने बनाया खास प्लान, कप्तान सैंटनर ने दी चेतावनी

Vaibhav Sooryavanshi: 22 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज शुरू हो जाएगी. दोनों देशों के बीच क्राइस्टचर्च में पहला T20I मैच होगा. सीरीज की शुरुआत से पहले मिचेल सैंटनर ने वैभव सूर्यवंशी के खतरे के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने युवा खिलाड़ी के लिए प्लान तैयार किया है.

vaibhav sooryavanshi mitchell santner

मिचेल सैंटनर ने वैभव सूर्यवंशी के लिए खास प्लान तैयार किया है (Image: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. 22 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच क्राइस्टचर्च में पहला T20I मैच खेला जाएगा. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन टीम इंडिया के प्रमुख ओपनर हैं. दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में ओपनिंग की थी और वे इसी कॉम्बिनेशन के साथ आगे बढ़ सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बाहर बैठना पड़ सकता है. हालांकि, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने वैभव का तूफान रोकने के लिए खास प्लान बनाया है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले सैंटनर?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिचेल सैंटनर ने वैभव सूर्यवंशी के खतरे के बारे में बात की. सैंटनर ने कहा कि वैभव को खेलने का मौका शायद नहीं मिलेगा, लेकिन अगर वे खेलते हैं, तो न्यूजीलैंड की टीम उनके लिए तैयार है. सैंटनर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर उन्हें सीरीज में खेलने का मौका मिलता है, तो हमें पता है कि वो क्या कर सकते हैं. उन्हें रोकना लोगों के लिए बहुत मुश्किल रहा है. मुझे पता है कि इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी सीरीज में वह अच्छा नहीं कर पाए, लेकिन वहां कई भारतीय बल्लेबाजों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. मुझे लगता है कि हम सभी ने उन्हें IPL में देखा है और हमें पता है कि वे कितने आक्रामक हो सकते हैं. इसी वजह से अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है, तो हमने उनके लिए अपने प्लान तैयार कर रखे हैं.’

विज्ञापन

संजू-अभिषेक की भी जमकर की तारीफ

मिचेल सैंटनर ने टीम इंडिया के मौजूदा ओपनर्स संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की भी तारीफ की. उन्हें लगता है कि सीरीज में इन दोनों का बड़ा किरदार रहेगा. उन्होंने कहा, ‘संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. मुझे लगता है कि सभी को उनकी (वैभव सूर्यवंशी) काबिलियत के बारे में पता है. जो लोग (अभिषेक-संजू) इस समय खेल रहे हैं, वो काफी अच्छा कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि सीरीज में इन दोनों की बड़ी भूमिका रहेगी.’

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा पहला T20I?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल क्रिकेट ग्राउंड में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टाइम जोन का अंतर है. इसी वजह से साधारण समय से काफी जल्दी मुकाबले शुरू होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ