Asian Para Games: आयुष वर्मा ने भारत को दिलाया गोल्ड, प्रवीण कुमार ने मेडल जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के आयुष वर्मा ने कमाल कर दिया और शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीता. इसके अलावा प्रवीण कुमार ने भी इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराते हुए मेडल पर कब्जा किया.

team india (74)

एशियन पैरा गेम्स में भारत के आयुष वर्मा और प्रवीण कुमार ने गोल्ड मेडल जीता (Image: PTI)

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. हर दिन भारत कई गोल्ड मेडल जीत रहा है. एशियन पैरा गेम्स का तीसरा दिन भी भारत के लिए बेहतरीन साबित हुआ. आयुष वर्मा, प्रवीण कुमार और कुछ अन्य एथलीट्स ने मेडल पर कब्जा किया. प्रवीण ने न सिर्फ हाई जंप में गोल्ड जीता है, बल्कि उन्होंने पैरा गेम्स में नया रिकॉर्ड बना दिया है. अभी इवेंट की शुरुआत ही हुई है और भारत मेडल टैली में छठे स्थान पर है.

विज्ञापन

आयुष वर्मा ने जीता गोल्ड मेडल

आयुष वर्मा ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करके गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. उन्होंने मेंस शॉट पुट F53 इवेंट में हिस्सा लिया और 8.16 मीटर का थ्रो करके जीत दर्ज की. पहले वह पीछे चल रहे थे, लेकिन पांचवें प्रयास में उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इससे पहले आयुष ने मेंस जैवलिन F53/54 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. उनके नाम अब एशियन पैरा गेम्स 2026 में दो मेडल हो गए हैं.

विज्ञापन

प्रवीण कुमार ने गोल्ड जीतकर भी रचा इतिहास

आयुष वर्मा के बाद प्रवीण कुमार ने भी गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. मेंस हाई जंप T64 इवेंट में प्रवीण ने 2.05 मीटर की हाई जंप के साथ पहला स्थान हासिल किया. दूसरे स्थान पर भारत के बंटी रहे, जिन्होंने 1.92 मीटर ऊंची कूद से सिल्वर मेडल अपने नाम किया. भारत ने 1-2 से हाई जंप इवेंट में दबदबा बनाया.

विज्ञापन

प्रवीण कुमार ने गोल्ड मेडल जीतने के साथ एशियन पैरा गेम्स में इतिहास रच दिया है. उन्होंने गेम्स में मेंस हाई जंप T64 इवेंट में सबसे ऊंची कूद लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है.

शॉट पुट F46 इवेंट में भारत का दबदबा

भारत ने शॉट पुट F46 इवेंट में इतिहास रच दिया. गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज, तीनों मेडल भारत के नाम रहे. सचिन खिलाड़ी ने 15.87 मीटर के अंतिम थ्रो के साथ गोल्ड अपने नाम किया, वहीं मोहम्मद यासेर ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया और परवीन ने 14.94 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया. कोई भी एशियाई देश भारतीय एथलीट्स की बराबरी नहीं कर पाया. पैरा एथलेटिक्स में भारत ने इससे पहले भी कई मेडल जीते हैं. इससे पता चलता है कि भारतीय खिलाड़ी किस तरह एशियन पैरा गेम्स में दबदबा बनाए हुए हैं. अभी भारत के पैरा स्विमिंग, एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग और साइकिलिंग इवेंट होने वाले हैं, जिनमें भी मेडल की पूरी उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ