World Iodine Deficiency Day: आयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए शरीर को क्या-क्या फायदे देता है Iodine

क्या आपको पता है अगर शरीर में आयोडीन कम (Iodine Deficiency) हो जाए तो कितनी परेशानियां हो सकती हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि यह शरीर को हेल्दी रखने का काम करता है और कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है.

iodine ki kami se kaunsi bimari hoti hai

आयोडीन की कमी दूर करने के लिए आप नमक के अलावा इन चीजों को भी शामिल कर सकते हैं. Image Credit- AI

आयोडीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. यह थायरॉइड को सही तरीके से काम करने में मदद करता है. साथ ही, शरीर के मेटाबॉलिज्म, बॉडी की ग्रोथ और मेंटल हेल्थ को भी अच्छा रखने का काम करता है. इसलिए शरीर में इसकी कमी से कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं. इसकी कमी से घेंघा, हाइपोथायरॉइडिज्म और बच्चों के शरीर का विकास कम होने लगता है. इसी के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल वर्ल्ड आयोडीन डे मनाया जाता है और लोगों को बताया जाता है कि आयोडीन शरीर के लिए कितना जरूरी है.  

विज्ञापन

आयोडीन क्या है और शरीर के लिए क्यों जरूरी है?

आयोडीन की शरीर को कम मात्रा में जरूरत होती है क्योंकि यह थायरॉइड हार्मोन, थायरॉक्सिन (T4) और ट्राईआयोडोथायरोनिन (T3) की ग्रोथ में मदद करता है. ये हार्मोन शरीर की एनर्जी को बनाए रखता है और कई बीमारियों से बचाने का काम करता है. हालांकि, शरीर खुद आयोडीन नहीं बना सकता, लेकिन खाने में इसकी मात्रा पर खास ध्यान देना जरूरी है.

विज्ञापन

शरीर को आयोडीन से क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

NCBI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आयोडीन की कमी एक गंभीर बीमारी है, जिसका सामना 200 मिलियन लोग कर रहे हैं. इसमें 71 मिलियन लोग घेंघा और आयोडीन की कमी से होने वाली दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं. इसमें 6 से 12 साल के बच्चे ज्यादा शामिल हैं, जिससे उनकी ग्रोथ कम हो रही है.

विज्ञापन
  • थायरॉइड हार्मोन बढ़ना
  • मेटाबॉलिज्म को बनाए रखना 
  • दिमाग के लिए जरूरी 
  • गले की सूजन कम होना 
  • बाल कम झड़ना 
  • शरीर में पानी की कमी न होना 
  • पेट साफ होना 

आयोडीन की कमी कैसे दूर करें?

आयोडीन की कमी से बचने के लिए आहार और आयोडीन के स्रोतों का सेवन करना जरूरी है. बाकी आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं. 

  • दाल और चने का सेवन करना
  • हरी सब्जियां खाना
  • सीड्स का सेवन करना
  • तरबूज के बीज खाना
  • तिल का सेवन करना
  • आलू खाना
  • दूध और दही का सेवन

आयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं?

  • घेंघा- आयोडीन की कमी होने पर थायरॉइड का सेल्स बढ़ जाती है, जिससे गर्दन के सामने सूजन दिखाई देने लगती है. 
  • हाइपोथायरॉइडिज्म- आयोडीन की गंभीर या लंबे समय तक बनी रहने वाली कमी से थायरॉइड का हार्मोन इफेक्ट होता है. इसकी वजह से थकान, वजन बढ़ना, ठंड लगना, कब्ज और त्वचा में रूखापन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. 
  • बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में कमी होना- बचपन में थायरॉइड हार्मोन दिमाग और शरीर के विकास के लिए बेहद जरूरी होते हैं. इसकी कमी शरीर के कई हिस्सों को इफेक्ट कर सकती है. 
  • थकान होना- आयोडीन की कमी से थायरॉइड हार्मोन का लेवल इफेक्ट होता है. इससे इंसान का शरीर सुस्त हो जाता है, कमजोरी और काम में मन न लगने की समस्या पैदा हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- पसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, जानिए क्या है रिब रिमॉडलिंग और Rib Removal सर्जरी, क्यों घातक है यह ट्रेंड

विज्ञापन

अस्वीकरण– इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ