IND vs NZ 1st T20I Details: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20I सीरीज की शुरुआत होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. 22 अक्टूबर से भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत हो रही है, जिसके लिए टीम इंडिया पहुंच गई है और उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. टीम इंडिया का रिकॉर्ड T20I में न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा रहा है और भारत ने आखिरी बार कीवी टीम को T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था. कई लोगों को भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले T20I मैच के बारे में अधिक जानकारी नहीं होगी. आइए जानते हैं कि IND vs NZ मैच कब, कहां और कितने बने शुरू होगा.
कब होगा IND vs NZ पहला T20I?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच 22 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा. यह पांच मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला है. 1 नवंबर को इस श्रृंखला का समापन होगा.
कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में स्थित हेगले ओवल में खेला जाएगा. यह काफी खूबसूरत क्रिकेट ग्राउंड है और यहां 20 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है.
कितने बजे शुरू होगा पहला T20I?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20 इंटरनेशनल मैच स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू हो जाएगा. भारत में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण दोपहर 12:30 बजे से होगा. टाइम जोन में अंतर के कारण मैच काफी जल्दी शुरू हो रहा है. बता दें कि दोनों टीमों के कप्तान दोपहर 12 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.
कहां देख पाएंगे IND vs NZ पहला T20I?
भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पहला मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित होगा. फैंस इंग्लिश और हिंदी भाषा में मैच की लाइव कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी इस T20I मुकाबले को ऑनलाइन देखा जा सकता है.
भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वाड
टीम इंडिया का T20I स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड का T20I स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर.