IND vs NZ: पहले T20I में भुवनेश्वर कुमार को मिलेगा मौका? न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड बढ़ा रहा टेंशन

Bhuvneshwar Kumar: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से T20I सीरीज की शुरुआत होने वाली है. इस श्रृंखला में भुवनेश्वर कुमार पर सभी की नजरें हैं. न्यूजीलैंड में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है, जिस वजह से उनके खेलने पर सवालिया निशान है.

bhuvneshwar kumar record in nz

भुवनेश्वर कुमार का न्यूजीलैंड में T20I रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है (Image: PTI)

Bhuvneshwar Kumar Record in NZ: 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हुई है. वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी T20I मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में भुवी पर सभी की नजरें हैं. भुवनेश्वर कुमार अपनी शानदार स्विंग के लिए जाने जाते हैं, जिस वजह से लग रहा है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला T20I जरूर खेलेंगे. हालांकि, न्यूजीलैंड की धरती पर उनके आंकड़े चिंताजनक हैं.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार का न्यूजीलैंड में कैसा है रिकॉर्ड?

भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड में अब तक 5 T20I मैच खेले हैं और वे सिर्फ 4 विकेट झटकने में सफल रहे हैं. भुवनेश्वर की इकोनॉमी 8.40 की रही है और उनका गेंदबाजी औसत 40.00 का है. अन्य देशों के मुकाबले कुमार की सबसे खराब इकोनॉमी न्यूजीलैंड में ही है. अब तक वे न्यूजीलैंड की धरती पर एक भी बार एक से अधिक विकेट नहीं ले पाए हैं. साफ तौर पर भुवनेश्वर का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. इसी वजह से सवाल है कि उन्हें खेलने का मौका मिलेगा या नहीं.

विज्ञापन

क्या भुवनेश्वर कुमार को दिया जाएगा चांस?

न्यूजीलैंड की पिचों पर स्पिनर्स को मदद नहीं मिलती है और तेज गेंदबाजों को फायदा नहीं होता है. अर्शदीप सिंह टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. प्रिंस यादव और मयंक यादव में से कोई एक ही खेल सकता है. इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी भी तेज गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं.

विज्ञापन

भारतीय टीम को तीन मुख्य तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए. इसी वजह से भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया जा सकता है. पिछले दो IPL सीजन में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्होंने अंतिम ओवरों में किफायती गेंदबाजी की है, जिस वजह से उन्हें मौका मिल सकता है. भारतीय टीम पिछले कुछ समय से डेथ ओवरों में ही संघर्ष कर रही है और भुवी यहां फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

भुवनेश्वर कुमार का कैसा है T20I रिकॉर्ड?

भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए अब तक 88 T20I मैच खेले हैं और वो 90 विकेट झटकने में सफल रहे हैं. भुवनेश्वर की इकोनॉमी सिर्फ 6.96 रही है और उन्होंने 23.10 के औसत से गेंदबाजी की है. भुवी अपने T20I करियर में दो बार 5 विकेट हॉल झटक चुके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4 रन देकर 5 विकेट लेना है. RCB के इस स्टार गेंदबाज का इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड अच्छा है और अब कीवी टीम के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करके न्यूजीलैंड में भी अपना T20I रिकॉर्ड सुधारना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ