MAA LAKSHMI.jpg

Video: फूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, हर समस्या होगी दूर, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Astro Remedies: आप ज्योतिष में बताए उपायों को करके जीवन में खुशहाली प्राप्त कर सकते हैं. फूलों से जुड़े उपाय से आपको कई लाभ मिलेंगे. आइये इनके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

Astro Remedies: पूजा-पाठ और भगवान की प्रार्थना करने के साथ ही फूलों से जुड़े उपायों को कर सकते हैं. अलग-अलग फूलों का संबंध ग्रहों से होता है. इस प्रकार फूल से संबंधित उपायों को करने से जीवन में चल रही परेशानियों को दूर कर सकते हैं. लाल गुलाब का संबंध मंगल और शुक्र से होता है. इसीलिए प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को प्रपोज करने के लिए लाल गुलाब के फूल ही देते हैं. आप लाल गुलाब फूल से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय कर सकते हैं. लाल गुलाब का फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करने से घर में बरकत होती है.

विज्ञापन

कमल के फूल का उपाय

ज्योतिष के अनुसार, कमल के फूल का संबंध नवग्रहों से होता है. आप कमल का फूल मां लक्ष्मी को अर्पित कर सकते हैं. ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. अगर कोई पैसों की तंगी को झेल रहा है तो, इस उपाय को करना चाहिए. कर्ज में डूबे हुए और पैसों के लिए परेशान लोग कमल के एक हजार फूलों की व्यवस्था करें.एक स्फटिक का सुंदर श्री यंत्र लें. इसे थाली में रखकर अभिषेक करें. इसके बाद ललिता सहस्त्र नामावली के 1000 नामों का जाप करते हुए. एक-एक फूल अर्पित करें.

विज्ञापन

फूल से जुड़े अन्य उपाय

आपको भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए अपराजिता का फूल चढ़ाना चाहिए. शनिदेव को भी अपराजिता का फूल प्रिय है. विष्णु भगवान और शनिदेव को अपराजिता का फूल चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है. आप शनि की साढ़ेसाती, महादशा और ढैय्या को दूर करने के लिए इस उपाय को कर सकते हैं. आपको आंकड़े का फूल भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए. श्रीकृष्ण को बैजंती का फूल चढ़ाना चाहिए. आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ