टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के बाद हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, तोड़ा स्मृति मंधाना का खास रिकॉर्ड

Harmanpreet Kaur Made History: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे T20I मैच में इतिहास रच दिया. उन्होंने मौजूदा कप्तान स्मृति मंधाना के एक बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर करके इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

harmanpreet kaur made history

हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 91 रन जड़कर इतिहास रच दिया है (Image: ANI)

Harmanpreet Kaur Made History: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को तीन मैचों की वुमेंस T20I सीरीज में हरा दिया. तीसरे मुकाबले में भारत की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया. हरमनप्रीत ने 41 गेंदों में 91 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी इस पारी के जरिए उन्होंने टीम इंडिया को 92 रन के बड़े अंतर से जीत दिलाने में मदद की. हरमनप्रीत ने मौजूदा कप्तान स्मृति मंधाना का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है और भारतीय सरजमीं पर एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बन गईं.

विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में उतना प्रभावित नहीं किया. रायपुर में खेले गए तीसरे T20I मैच में हरमनप्रीत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने महज 41 गेंदों में नाबाद 91 रन बनाए. अपनी इस पारी में पूर्व भारतीय कप्तान ने 5 छक्के और 10 चौके जड़े. हरमनप्रीत ने 221.95 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. इसी के साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

विज्ञापन

भारतीय सरजमीं पर किसी भी भारतीय द्वारा सर्वाधिक T20I स्कोर 80 रन था. स्मृति मंधाना ने दिसंबर 2025 में श्रीलंका के खिलाफ 80 रन ठोके थे. हरमनप्रीत ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है और भारत में एक पारी में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. वह शतक से जरूर चूक गईं लेकिन उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है.

विज्ञापन

92 रनों से भारत ने जीता तीसरा T20I

भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए. हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 91 रन बनाए, वहीं शेफाली वर्मा ने 69 रन और अनुष्का शर्मा ने 28 रन की पारी खेली. जिम्बाब्वे की ओर से बिलव्ड बीजा ने 50 रन देकर 3 विकेट झटके.

जिम्बाब्वे को जीत दर्ज करने के लिए 217 रनों की जरूरत थी. क्रांति गौड़ ने पारी की पहली गेंद पर ही ओपनर Kellies Ndlovu का विकेट झटका और फिर नंदनी शर्मा ने मॉडेस्टर मुपाचिकवा को 1 रन पर आउट किया. इसके बाद शार्ने मेयर्स और बिलव्ड बीजा के बीच बढ़िया साझेदारी देखने को मिली. शार्ने ने 49 गेंदों में 60 रन बनाए, वहीं बिलव्ड ने 44 रन ठोके. इन दोनों को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. जिम्बाब्वे टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना पाई और टीम इंडिया को 92 रनों से जीत मिली. भारत के लिए नंदनी शर्मा ने सबसे ज्यादा (3) विकेट झटके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ