भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे तक रोका गया, 50 हजार का लगा जुर्माना; AAP का दावा

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी के नेता ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया है. पार्टी का आरोप है कि पेरिस से लौटते वक्त पंजाब के सीएम भगवंत मान को जानबूझकर 3 घंटे तक रोका गया, साथ ही भारी जुर्माना भी लगाया गया.

Bhagwant Mann PTI

पंजाब के सीएम भगवंत मान (Photo-PTI)

Punjab CM Bhagwant Mann: आम आदमी पार्टी का दावा है कि फ्रांस से लौटने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ा और बाद में उन पर 50000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इस घटना से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है और AAP ने केंद्र सरकार पर सीएम मान को निशाना बनाने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

जानबूझकर किया अपमानित: AAP

‘एक्स’ पर शेयर किए गए एक वीडियो में AAP के पंजाब मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया कि मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर बेवजह रोका गया और अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों के दबाव में ऐसा किया. पन्नू के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद मान पेरिस गए थे. इससे पहले उन्हें इस जर्नी के लिए क्लीयरेंस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. बताया जा रहा है कि सीएम वहां एक बड़े इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल में पंजाब के प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने गए थे.

विज्ञापन

पन्नू ने ये भी दावा किया कि अदालत ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वो मान की जर्नी के दौरान उन्हें उचित प्रोटोकॉल दें. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने सीएम को हवाई अड्डे से निकलने में देरी कराने के लिए बार-बार सामान की जांच का हवाला दिया. AAP नेता ने आगे दावा किया कि जब मान वहां से निकलने की तैयारी कर रहे थे, तब अधिकारी उनके पास आए और 50000 रुपये का चालान काट दिया.

कस्टम विभाग के सूत्रों का क्या है दावा?

दिल्ली एयरपोर्ट के कस्टम विभाग के सूत्रों का कहना है कि ये फाइन इसलिए लगाया गया क्योंकि सीएम मान ने अपने सामान में मौजूद कुछ चीजों का डिक्लेरेशन नहीं किया था. उन्होंने बताया कि उनके साथ आए स्टाफ सदस्यों के सामान की भी जांच की गई थी. हालांकि AAP नेताओं ने इस कार्रवाई के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए हैं. पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि ये घटना सत्ता के दुरुपयोग को दिखाती है. उन्होंने केंद्र सरकार के इस रवैये को ‘अहंकार’ करार देते हुए इसे खत्म करने की मांग की.

विज्ञापन

SAD नेता ने उठाए सवाल

शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने इस घटना का एक अलग ही ब्योरा दिया है. उनका दावा है कि सीएम मान और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर से सामान या साथ ले जाने वाले कैश की लिमिट के उल्लंघन को लेकर पूछताछ की गई थी. मजीठिया ने बताया कि बाद में उन्हें जाने दिया गया, जबकि अधिकारियों को सीएम ऑफिस के स्टाफ के सामान की जांच करने का निर्देश दिया गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ