Railway Job Alert: रेलवे में 1,200 स्टेशन मास्टर पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, Notification डेट से लेकर सेलेक्‍शन के नए न‍ियम तक; चेक करें पूरी डिटेल

Railway Station Master Recruitment 2026: भारतीय रेलवे जल्द ही 1,200 स्टेशन मास्टर पदों के लिए नई भर्ती निकालेगा. जानिए ग्रेजुएट्स के लिए योग्यता, नई आयु सीमा, सैलरी और सिंगल-स्टेज परीक्षा का पूरा पैटर्न.

Railway Station Master Recruitment 2026 Notification: Eligibility, Age Limit, Salary and Selection Process in Hindi.

रेलवे में स्‍टेशन मास्‍टर पदों पर भर्त‍ियों के ल‍िए नोट‍िफ‍िकेशन जल्‍दी ही जारी होगा. (फोटो- एआई)

Railway Station Master recruitment 2026 notification : भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आ रही है. रेलवे जल्द ही स्टेशन मास्टर के लगभग 1200 पदों पर बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने वाला है. खास बात यह है कि अब तक रेलवे बोर्ड (RRB) एनटीपीसी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के जरिए स्टेशन मास्टर की भर्ती करता था, लेकिन इस बार इन पदों को भरने के लिए एक अलग और नई भर्ती प्रक्रिया लाई जा रही है. हालांक‍ि अब तक रेलवे ने नोट‍िफ‍िकेशन जारी करने की इसकी तारीख नहीं दी है, लेक‍िन उम्‍मीद की जा रही है क‍ि एक सप्‍ताह के भीतर इसका नोट‍िफ‍िकेशन आ जाएगा. इन पदों के लिए योग्यता, सैलरी और चयन प्रक्रिया क्या रहने वाली है, यहां जान‍िये.

विज्ञापन

योग्यता और आयु सीमा

इस पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्‍वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. क्‍योंक‍ि कोई खास स्ट्रीम तय नहीं की गई है, इसलिए किसी भी विषय से ग्रेजुएट्स इसमें आवेदन कर सकेंगे. नए नियमों के तहत न्यूनतम आयु सीमा 18 साल से बढ़ाकर 20 साल कर दी गई है. वहीं, अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है. सरकारी नियमों के अनुसार एससी/एसटी (SC/ST) उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी (OBC – Non-Creamy Layer) के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी.

विज्ञापन

स्टेशन मास्टर की सैलरी
रेलवे में स्टेशन मास्टर का पद बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है. यह पद 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के लेवल-6 के अंतर्गत आता है. इसमें शुरुआती बेस‍िक सैलरी 35,400 रुपये प्रति माह होती है. बेसिक पे के अलावा इसमें महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और अन्य रेलवे भत्ते जुड़ने के बाद सैलरी काफी अच्छी हो जाती है.

क्या है नई चयन प्रक्रिया?
स्टेशन मास्टर की चयन प्रक्रिया में भी बड़े बदलाव किए गए हैं. अब दो चरणों की जगह केवल एक ही चरण की परीक्षा होगी. यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. इसमें बेसिक साइंस, गणित, डेटा एनालिसिस (60 अंक), लॉजिकल एबिलिटी (20 अंक) और रीजनिंग (20 अंक) से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. सीबीटी में पास होने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर-Based एप्टीट्यूड टेस्ट देना होगा. रिक्तियों की संख्या से लगभग 8 गुना उम्मीदवारों को इसके लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करते समय 70% वेटेज CBT के अंकों को और 30% वेटेज CBAT को दिया जाएगा. इसके बाद अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ