शाहरुख खान और ग्लेन फिलिप्स को रिलीज कर सकती है गुजरात टाइटंस, IPL 2027 ऑक्शन से पहले आया बड़ा अपडेट

Shahrukh Khan & Glenn Phillips: IPL 2027 से पहले गुजरात टाइटंस ने दो खिलाड़ियों को रिलीज करने का मन बनाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान और ग्लेन फिलिप्स का सफर GT से खत्म हो सकता है, वहीं साउथ अफ्रीका के एक युवा खिलाड़ी को रिटेन करने का प्लान बनाया जा रहा है.

glenn phillips gt ipl 2027

ग्लेन फिलिप्स और शाहरुख खान संभवतः GT ने रिलीज हो सकते हैं (Image: ANI)

Shahrukh Khan & Glenn Phillips: IPL 2027 ऑक्शन का आयोजन दिसंबर में होना है. इससे पहले टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर के मध्य तक सभी टीमों को रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों के बारे में BCCI को सूचना देनी है. इसी वजह से टीमों ने अगले सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. बताया जा रहा है कि गुजरात टाइटंस ग्लेन फिलिप्स और शाहरुख खान को रिलीज कर सकती है.

विज्ञापन

फिलिप्स और शाहरुख हो सकते हैं रिलीज

IPL 2027 ऑक्शन से पहले टीमें अपना पर्स खाली करती हैं और उन खिलाड़ियों को रिलीज कर देती है, जो उनके प्लान का हिस्सा नहीं होते हैं. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात टाइटंस मिनी ऑक्शन के लिए पूरी तरह तैयार है और वह अपने कॉम्बिनेशन में ज्यादा बदलाव नहीं करेगी. GT से सिर्फ शाहरुख खान और ग्लेन फिलिप्स रिलीज हो सकते हैं. दोनों ही मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और अब टीम ने उनसे आगे बढ़ने का फैसला किया है.

विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि टीम मैनेजमेंट को साउथ अफ्रीका के 25 वर्षीय युवा बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन पर काफी भरोसा है और वह रिटेन हो सकते हैं.

विज्ञापन

दो खिलाड़ियों को रिलीज करके कितने पैसे बचा लेगी GT?

शाहरुख खान को गुजरात टाइटंस ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 4 करोड़ रुपये में खरीदा था, वहीं ग्लेन फिलिप्स को 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. दोनों को रिलीज करके GT 6 करोड़ रुपये बचा लेगी. इसके बाद उनके पर्स में मिनी ऑक्शन के लिए कुछ और पैसे जुड़ जाएंगे. ऐसे में गुजरात के पास बेहतर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ढूंढने के लिए पर्स में काफी पैसे होंगे.

GT के लिए कैसा रहा फिलिप्स-शाहरुख का प्रदर्शन?

शाहरुख खान ने IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए 15 मैच खेले थे और वे सिर्फ 179 रन बनाने में सफल रहे थे. उनका औसत 29.83 का रहा था और उन्होंने एक अर्धशतक जड़ा था. IPL 2026 में उनके प्रदर्शन में गिरावट आई. उन्हें 9 मैच खेलने का मौका मिला और वह सिर्फ 43 रन बनाने में सफल रहे. उनका औसत मात्र 10.75 का था.

विज्ञापन

ग्लेन फिलिप्स को IPL 2025 में गुजरात टाइटंस ने खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया था. IPL 2026 में ग्लेन ने 6 मैचों में हिस्सा लिया और वे सिर्फ 67 रन बनाने में सफल हुए. फिलिप्स का औसत 16.75 का रहा. फिलिप्स और शाहरुख, दोनों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. इसी वजह से शायद उन्हें रिलीज करने का मन बनाया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ