---विज्ञापन---

खेल

RR vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, पैट कमिंस की हुई वापसी

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Live Score: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला आज (25 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Apr 25, 2026 19:11 IST
RR vs SRH IPL 2026 Live Score
RR vs SRH IPL 2026 Live Score

IPL 2026, Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में आज यानी शनिवार (25 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है और इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में खुद को आगे बढ़ाना चाहेगी.

एक तरफ राजस्थान की टीम 7 मैचों में 5 जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है. टीम ने अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराया था. दूसरी ओर, हैदराबाद की टीम ने 7 में से 4 मैच जीते हैं और वह फिलहाल चौथे नंबर पर है. अपने पिछले मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से मात दी थी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 का 36वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

RR vs SRH IPL 2026: मौसम और पिच रिपोर्ट

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां की विकेट काफी फ्लैट रहती है, जिससे अक्सर बड़े स्कोर और रन की बारिश देखने को मिलती है. ऐसे में इस मुकाबले में भी हाई-स्कोरिंग गेम होने की पूरी उम्मीद है. गेंदबाजों के लिए यहां ज्यादा मदद नहीं होती, हालांकि स्पिनर्स कभी-कभी असर दिखा सकते हैं.

---विज्ञापन---

वहीं, मौसम की बात करें तो मैच के दिन राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं है. एक्यूवेदर के मुताबिक, इस दिन अधिकतम तापमान करीब 41°C और न्यूनतम 29°C रहने की उम्मीद है, यानी खिलाड़ियों को काफी गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

Rajasthan Royals vs SRH IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.

RR vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो SRH का पलड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान को 9 मुकाबलों में जीत मिली है.

मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

19:09 (IST) 25 Apr 2026
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.

19:08 (IST) 25 Apr 2026
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा.

19:07 (IST) 25 Apr 2026
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: पैट कमिंस की हुई वापसी

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो गई है. कमिंस ने 7 मैचों में हैदराबाद की कप्तानी संभालने वाले ईशान किशन से कमान अपने हाथों में ले ली है. वह दिलशान मदुशंका की जगह प्लेइंग 11 में आए हैं. वहीं, हर्ष दुबे की जगह प्रभुल हींगे को मौका मिला है.

19:02 (IST) 25 Apr 2026
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वहीं, अब राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.

18:55 (IST) 25 Apr 2026
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

RR vs SRH मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 7 बजे टॉस होगा. मैच टॉस के आधे घंटे पहले यानी 7.30 बजे शुरू होगा.

18:40 (IST) 25 Apr 2026
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: कैसा है मौसम का हाल?

मौसम की बात करें तो मैच वाले दिन राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं है. AccuWeather के मुताबिक, उस दिन अधिकतम तापमान करीब 41°C और न्यूनतम 29°C रहने की उम्मीद है, यानी खिलाड़ियों को तेज गर्मी में ही मुकाबला खेलना पड़ेगा.

18:22 (IST) 25 Apr 2026
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: पिच का मिजाज

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग जैसी मानी जाती है. यहां विकेट काफी सपाट रहती है, जिससे बड़े-बड़े स्कोर और रन की बरसात आम बात है. ऐसे में इस मैच में भी हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. गेंदबाजों के लिए यहां ज्यादा कुछ खास नहीं होता, इसलिए उन्हें संघर्ष करना पड़ सकता है, हालांकि स्पिनर्स बीच-बीच में जरूर प्रभाव डाल सकते हैं.

18:08 (IST) 25 Apr 2026
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे/प्रफुल हिंगे, शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन. इम्पैक्ट प्लेयर – सलिल अरोड़ा.

18:05 (IST) 25 Apr 2026
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा.इम्पैक्ट प्लेयर – शिमरोन हेटमायर.

17:52 (IST) 25 Apr 2026
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: किसका पलड़ा भारी?

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो SRH का पलड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान को 9 मुकाबलों में जीत मिली है.

17:41 (IST) 25 Apr 2026
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 में से 4 मैच जीते हैं और वह फिलहाल चौथे नंबर पर है. हैदराबाद ने अपने पिछले तीनों मुकाबले लगातार जीत दर्ज की हैं. अपने पिछले मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से मात दी थी.

17:32 (IST) 25 Apr 2026
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स

रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन खेले 7 मैचों में 5 जीत हासिल की है और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है. लगातार दो हार के बाद टीम ने अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराया था.

17:26 (IST) 25 Apr 2026
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, इशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तारमाले, अमित कुमार.

17:20 (IST) 25 Apr 2026
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, एडम मिल्न, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.

17:18 (IST) 25 Apr 2026
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: आज राजस्थान के सामने हैदराबाद की कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में आज (25 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की कड़ी चुनौती होगी. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा. दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है और इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

First published on: Apr 25, 2026 05:15 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.