Punjab Kings Beat Delhi Capitals By 6 Wickets: फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली कैपिटल्स ने एक हाई वोल्टेज मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. मैच में केएल राहुल और नीतीश राणा का तूफान देखने को मिला, लेकिन श्रेयस अय्यर ने उनकी सारी मेहनत बेकार कर दी. डीसी को उनकी खराब फील्डिंग का खामियाजा भुगतना पड़ा पीबीकेएस ने अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा.
केएल राहुल-नीतीश राणा का तूफान
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम की शुरुआत थोड़ी खराब रही, ओपनर पथुम निशंका महज 11 रन के निजी स्कोर पर अर्शदीप सिंह के शिकार बने. हालांकि इसके बाद पंजाब किंग्स विकेट के लिए तरस गई क्योंकि मैदान केएल राहुल और नीतीश राणा का तूफान देखने को मिला. राहुल ने 112 गेंदों में 16 चौके और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 152 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 226.86 रहा. नीतीश राणा ने भी 44 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से शानदार 91 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206.81 का रहा. हालांकि नीतीश जैसे ही शतक की तरफ बढ़ रहे थे, तभी जेवियर बार्टलेट ने उन्हें श्रेयास अय्यर के हाथों कैच आउट करा दिया. चौथे नंबर पर आए डेविड मिलर ने 3 रन का योगदान दिया और इस तरह 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बने.
श्रेयस अय्यर ने किया दिल्ली का काम तमाम
265 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने धमाकेदार शुरुआत दी. पावरप्ले में उन्होंने बिना कोई विकेट खोए 116 रन बना लिए थे. तभी अक्षर पटेल ने 7वें ओवर में मेहमान टीम को झटका देते हुए प्रियांश आर्य को 43 रन (17 गेंद) के निजी स्कोर पर समीर रिजवी के हाथों कैच आउट करा दिया. इसके बाद 8वें ओवर में ही कुलदीप यादव ने शतक की तरफ बढ़ रहे प्रभसिमरन सिंह को 73 रन (26 गेंद) के निजी स्कोर पर एलबीडब्लू आउट करा दिया. 10वें ओवर में कूपर कोनली को 17 के स्कोर पर कुलदीप ने क्लीन बोल्ड कर दिया. नेहाल वढेरा को विपराज निगम ने 25 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद करुण नायर ने श्रेयस अय्यर के 2 कैच छोड़े. अय्यर ने 36 गेंदों में 71 रन बनाकर मैच को अपने तरफ मोड़ लिया और अपनी टीम का स्कोर 18.5 ओवर में 265/4 तक पहुंचा दिया.
Delhi Capitals vs PBKS Playing 11
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.