WWE WrestleMania 42 के बाद SmackDown के पहले शो में Randy Orton क्यों नहीं आए? जानिए 3 बड़े कारण

WWE WrestleMania 42 में रैंडी ऑर्टन को कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद SmackDown के पहले एपिसोड में ऑर्टन नज़र नहीं आए. आइए आपको इसके पीछे के कुछ कारणों के बारे में बताते हैं.

WWE

WWE SmackDown

Randy Orton: WWE WrestleMania 42 नाइट-1 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने रैंडी ऑर्टन के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के मैच में काफी मजा आया. पैट मैकफी और जेली रोल भी मुकाबले में नज़र आए. उम्मीद थी कि मुकाबले में रैंडी की जीत हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रैंडी के फैंस को बहुत दुख पहुंचा होगा. रैंडी ने मैकफी के ऊपर भी हमला किया. ऑर्टन का 15वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट गया है. खैर मेगा इवेंट के बाद SmackDown के पहले शो में ऑर्टन नज़र नहीं आए. इसे लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है. आइए आपको बताते हैं क्यों इस हफ्ते ऑर्टन ने ब्लू ब्रांड में एंट्री नहीं की.

विज्ञापन

कुछ हफ्ते आराम

रैंडी ऑर्टन पिछले कुछ महीनों से लगातार काम किया है. रोड टू रेसलमेनिया को उन्होंने शानदार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी. उनके हील टर्न की भी खूब तारीफ हुई. हो सकता है कि ऑर्टन अब कुछ हफ्ते का आराम लें. वो बीच-बीच में अपने परिवार को भी समय देते रहते हैं. इस कारण से ही शायद वो इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में नहीं आए हो सकते हैं. ऑर्टन अपनी थकावट दूर करने के बाद धमाकेदार वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

नई राइवलरी

WWE WrestleMania 42 में हुए मैच के बाद रैंडी ऑर्टन ने टाइटल से कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया. ऑर्टन ने लोगों को बताया कि वो बिल्कुल भी नहीं झुकने वाले नहीं हैं. सभी को लगता है कि रैंडी और कोडी की राइवलरी जारी रहेगी, लेकिन चीजें पलट भी सकती हैं. हो सकता है कि अब रैंडी ब्लू ब्रांड में एक नई दुश्मनी में नज़र आएं. इस वजह से वो शायद इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में नहीं आए हो सकते हैं. क्रिएटिव टीम उन्हें एक तगड़े प्लान के साथ कुछ समय बाद रिंग में उतार सकती है.

विज्ञापन

क्या Raw का हिस्सा बनेंगे रैंडी ऑर्टन?

रैंडी ऑर्टन लंबे समय से SmackDown में काम कर रहे हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसो में सीएम पंक ने संकेत दिए कि वो कोडी के खिलाफ जा सकते हैं. वहां से कयास लगाए जा रहे हैं कि अब पंक SmackDown का हिस्सा बनेंगे. अगर ऐसा होता है तो फिर रैंडी Raw में जा सकते हैं. उनके ब्रांड में बदलाव किया जा सकता है. इसकी उन्हें सख्त जरूरत भी है. ये भी एक कारण है कि वो ब्लू ब्रांड में नहीं आए हों.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ