'थप्पड़ कांड' से हरभजन सिंह ने कमाए 1 करोड़ रुपये! पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत का चौंकाने वाला दावा

S Sreesanth-Harbhajan Singh: हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के ‘थप्पड़ कांड’ विवाद से फैंस जरूर परिचित होंगे. अब श्रीसंत ने दावा किया है कि भज्जी ने इस कांड से 1 करोड़ रुपये तक कमाए हैं और अब उनकी बातचीत बंद है.

S Sreesanth-Harbhajan Singh

श्रीसंत का चौंकाने वाला दावा

S Sreesanth-Harbhajan Singh: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के रिश्ते में दरार आ गई है. दोनों के बीच अब बातचीत बंद है. 18 साल पहले उनका थप्पड़ कांड का मामला काफी विवादों में रहा था. हरभजन सिंह ने IPL 2008 में एक मैच के बाद एस श्रीसंत को मैदान पर थप्पड़ जड़ दिया था. अब श्रीसंत ने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए बताया कि हरभजन सिंह उस विवाद का गलत तरीके से उपयोग कर रहे हैं और लाखों-करोड़ों की कमाई कर रहे हैं.

विज्ञापन

’80 लाख से 1 करोड़ रुपये कमाए…’

मातृभूमि से बात करते हुए श्रीसंत ने बताया कि हरभजन सिंह ने ‘थप्पड़ कांड’ से जुड़ा एक एडवर्टाइजमेंट किया था, जो उन्हें पसंद नहीं आया. श्रीसंत ने दावा किया कि भज्जी ने इससे 1 करोड़ रुपये तक कमाए. उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी हरभजन सिंह के बारे में किसी इंटरव्यू में बात नहीं की. आज पहली बार ऐसा होगा. हमारे बीच कोई समस्या नहीं थी लेकिन फिर उन्होंने थप्पड़ वाले मामले को लेकर एक एड बनाया.’

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘इससे हरभजन ने 80 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक कमाए. इसके बाद उन्होंने मुझे कॉल किया और इस एड से जुड़ी स्टोरी लगाने के लिए कहा. मैंने कहा कि मैं आपको माफ कर चुका हूं लेकिन मैं यह कभी नहीं भूलूंगा. अगर आप भूल जाते हैं, तो फिर वो वैसी ही गलती दोहरते हैं और हरभजन इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं.’

विज्ञापन

हरभजन सिंह को ब्लॉक कर चुके हैं श्रीसंत

श्रीसंत ने साफ कर दिया कि वो पहले हरभजन सिंह को भाई बोलते थे लेकिन अब उनके बीच कोई रिश्ता नहीं है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने बताया कि वो हरभजन सिंह को ब्लॉक कर चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरा उनसे कोई रिश्ता नहीं है. मैं उन्हें अपना भाई बोलता था लेकिन पिछले एक-दो महीने में उन्होंने वो एड किया. इसी वजह से अब मैंने उन्हें इंस्टाग्राम से ब्लॉक कर दिया है. मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है और मुझे उनकी जरूरत भी नहीं है. मेरी नजरों में हमेशा से ही उन्होंने नाटक किया है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ