Team India
विज्ञापन

IPL 2026 के बाद 3 सुपरस्टार खिलाड़ियों की हो सकती है टीम इंडिया से छुट्टी, खराब प्रदर्शन बनी असली वजह

Team India: आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया 2 मैचों की टी-20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. माना जा रहा है कि इस सीरीज के लिए 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से छुट्टी हो सकती है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Team India: आईपीएल 2026 में अब तक कुछ खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दिल जीता है, जबकि कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद से ज्यादा खराब रहा है. माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 के बाद 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से छुट्टी हो सकती है. इन खिलाड़ियों में ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह है, जो आईपीएल 2026 में अब तक खासा प्रभावित नहीं कर पाए हैं. ये खिलाड़ी आईपीएल में अपना दमखम दिखाने में असफल रहे हैं. सूर्या ने अब तक आईपीएल 2026 में 7 मैच में 22 की खराब औसत के साथ 157 रन बनाए हैं, जबकि ऋषभ पंत के बल्ले से अब तक खेले गए 7 मैच में 24.50 की औसत के साथ 147 रन ही निकल पाए हैं. वहीं, रिंकू सिंह ने भी 7 मैच में 33 की खराब औसत के साथ 132 रन बनाए हैं.

इन खिलाड़ियों की जगह पर वैभव सूर्यवंशी, रजत पाटीदार और अंशुल कंबोज को मौका मिल सकता है, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है. वैभव ने 7 मैच में 254 रन बनाए हैं, जबकि रजत ने 6 मैच में 230 रन बनाए हैं. वहीं, अंशुल कंबोज 6 मैच में 13 विकेट झटक चुके हैं.

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ