---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026: एक गलती बनी हार की वजह… शतक जड़ने के बावजूद साई सुदर्शन की हुई आलोचना, पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

Sai Sudharsan Criticized: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. मैच में साई सुदर्शन ने शतक जड़ा, फिर भी GT हार गई. इसी के बारे में बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने सुदर्शन की धीमी बल्लेबाजी की आलोचना की.

---खबर नीचे जारी है---

Sai Sudharsan Criticized: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस को 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने जोरदार शतक जड़ा. उनकी पारी के दम पर ही GT की टीम 200 रन का आंकड़ा पार कर पाई. हालांकि, RCB ने 7 गेंद रहते मैच जीत लिया. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने साई सुदर्शन की आलोचना की और इसके पीछे का कारण भी बताया.

क्यों हुई साई सुदर्शन की आलोचना?

साई सुदर्शन ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाए. उन्होंने 172.11 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 11 चौके एवं 5 छक्के जड़े. शानदार पारी के बावजूद वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि अगर सुदर्शन थोड़ी और तेज बल्लेबाजी करते, तो GT का स्कोर 20 ओवर में 205 रन के बजाय कहीं ज्यादा होता. उन्होंने कहा, ‘अगर कोई और बल्लेबाज होता, तो वो 58 गेंदों में शतक नहीं बनाता. वो आसानी से 58 गेंदों में 130 या 150 रन जड़ देता. इसी तरह से रन बनते हैं.’

---खबर नीचे जारी है---

वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा, ‘175 का स्ट्राइक रेट अच्छा माना जाता है और मैं इससे इनकार नहीं कर रहा हूं. हालांकि, जब आप 50 रन का आंकड़ा पार कर देते हैं, तो फिर अगली आठ गेंदों में 20-30 रन बनाने की कोशिश करते हैं. अगर वो 50 गेंदों में 100 रन बनाते, तो बेहतर होता. बची हुई 8 गेंदों में 16 से 20 अधिक रन बन सकते थे.’

ये भी पढ़ें:-  ‘थप्पड़ कांड’ से हरभजन सिंह ने कमाए 1 करोड़ रुपये! पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत का चौंकाने वाला दावा

---खबर नीचे जारी है---

विराट-पडिक्कल ने मचाया कोहराम

साई सुदर्शन ने जोरदार शतक जड़ा, वहीं शुभमन गिल ने 32 रन, जोस बटलर ने 25 रन और जेसन होल्डर ने 23 रन की पारी खेली. इसी के दम पर GT ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 205 रन बनाए. जवाब में RCB ने शुरुआत में जैकब बेथेल का विकेट गंवा दिया. हालांकि, इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. विराट ने 44 गेंदों में 81 रन बनाए, वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 55 रन की पारी खेली. दोनों बाद में आउट हो गए लेकिन RCB ने 5 विकेट शेष रहते 18.5 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया और मैच जीता.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: 81 रन की तूफानी पारी… फिर भी क्यों गुस्सा हुए विराट कोहली? जानिए क्या है पूरा मामला

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 25, 2026 02:38 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola