
IPL 2026: 81 रन की तूफानी पारी… फिर भी क्यों गुस्सा हुए विराट कोहली? जानिए क्या है पूरा मामला
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Virat Kohli Angry: IPL 2026 में विराट कोहली अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने में सफल हुए. कोहली मौजूदा समय में इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रन की शानदार पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया. इतनी बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद मैच के दौरान विराट कोहली का गुस्सा फूटा. इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
विराट कोहली गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. वो हर एक गेंदबाज की धुनाई कर रहे थे और ऐसा नजर आ रहा था, जैसे ‘द रन मशीन’ की ओर से एक जोरदार शतक देखने को मिलेगा. हालांकि, जेसन होल्डर की एक गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में कोहली इनसाइड ऐज के चलते आउट हो गए. एक गलती उन पर भारी पड़ी और इसी कारण उनका गुस्सा फूटा. उन्होंने अपने पैड पर जोर से बल्ला मारा और चिल्लाते हुए भी नजर आए. कोहली का गुस्सा जायज था, क्योंकि वो अपनी ही गलती की वजह से आउट हुए थे, वरना वो IPL 2026 में अपना पहला शतक लगाने में सफल होते.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: