रिटायरमेंट के बावजूद दो साल के लिए बैन हुआ ये खिलाड़ी, बड़ी गलती की मिली कड़ी सजा

Doug Bracewell: न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल पर अचानक दो साल का बैन लग चुका है. पिछले साल वो एक ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे. इसी वजह से अब उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है.

Doug Bracewell

डग ब्रेसवेल पर लगा बैन

Doug Bracewell: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल पर दो साल का बैन लग चुका है. इंग्लैंड के काउंटी चैंपियनशिप मैच के दौरान वो कोकीन के उपयोग के मामले में पॉजिटिव पाए गए. बता दें कि ब्रेसवेल इस टूर्नामेंट में एसेक्स की ओर से खेल रहे थे और समरसेट के खिलाफ चैम्सफोर्ड में हुए मैच के दौरान 25 सितंबर 2025 को टेस्ट में वो पॉजिटिव पाए गए. 35 साल के इस खिलाड़ी पर इसी वजह से लंबा बैन लग चुका है.

विज्ञापन

डग ब्रेसवेल पर लगा बैन

डग ब्रेसवेल ने टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद स्वीकार किया कि उन्होंने मैच के दौरान पहले दिन के समापन के बाद और दूसरे दिन की शुरुआत से पहले कोकीन का सेवन किया था. सितंबर 2025 में पॉजिटिव आने के बाद ब्रेसवेल ने 28 दिसंबर को अचानक अपने संन्यास का ऐलान कर दिया. रिटायरमेंट लेने के बावजूद अब ब्रेसवेल पर क्रिकेट रेगुलेटर ने दो साल का बैन लगा दिया है. बता दें कि काउंटी के पिछले सीजन में वो एसेक्स के लिए सिर्फ आखिरी तीन चैंपियनशिप मैच खेलने वाले थे लेकिन मामला सामने आने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई.

विज्ञापन

कब से कब तक हुए बैन?

न्यूजीलैंड के डग ब्रेसवेल पर क्रिकेट रेगुलेटर ने 24 नवंबर 2025 से बैन लगाया है और दो साल के हिसाब से उन पर यह प्रतिबंध 23 नवंबर 2027 तक रहेगा. डग ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 69 मैच खेले हैं. बता दें कि ब्रेसवेल ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और वो दो साल का बैन झेलने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

पहले भी बैन हुए हैं ब्रेसवेल

यह पहला मौका नहीं है, जब डग ब्रेसवेल पर बैन लगा है. इसके पहले भी कोकीन के सेवन ने उनकी मुश्किलें बढ़ाई हैं. 2024 में न्यूजीलैंड में आयोजित होने वाले सुपर स्मैश टी20 टूर्नामेंट के दौरान भी ब्रेसवेल कोकीन के उपयोग के मामले में पॉजिटिव पाए गए. इसी के चलते उन पर एक महीने का बैन लगा था. अब ब्रेसवेल दो साल के लिए बैन हो चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ