रितिका सजदेह के बाद राहुल तेवतिया का पोस्ट वायरल, पाकिस्तान में हिंदुओं के हालातों पर बयां किया दर्द

Rahul Tewatia Insta Story: भारतीय क्रिकेटर राहुल तेवतिया ने पाकिस्तान में हिंदुओं की दशा के प्रतीक के तौर पर एक पोस्ट किया है। यह पोस्ट वायरल हो रहा है।

Rahul Tewatia

Rahul Tewatia

Rahul Tewatia Insta Story: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजहेद की इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा में रही है। जिसमें वह इजराइल के राफा पर हुए हमले को लेकर दुख जताती नजर आ रही थीं। कई क्रिकेटर और सेलिब्रिटीज इजराइल के हमले की निंदा कर ‘ऑल आइज ऑन राफा’ वाला पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद दूसरी ओर Hindus in Pakistan भी ट्रेंड कर रहा है। अब इस ट्रेंड के जरिए गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज राहुल तेवतिया ने भी अपनी भावनाएं बताने की कोशिश की है।

विज्ञापन

सभी की नजरें पाकिस्तान के हिंदुओं पर…

दरअसल, राहुल तेवतिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें लिखा है- All Eyes On Hindus in Pakistan लिखा है। यानी सभी की नजरें पाकिस्तान के हिंदुओं पर हैं। राहुल तेवतिया ने इस स्टोरी के जरिए पाकिस्तान में हिंदुओं की स्थिति बयां करने की कोशिश की है। आपको बता दें कि पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों पर जुल्म किए जाते हैं। कई रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है कि उनका धर्म परिवर्तन किया जाता है। महिलाओं से बदसलूकी और रेप किया जाता है, लेकिन सरकार ऐसे मामलों में दखल नहीं देती।

विज्ञापन

श्रीराम के भक्त हैं राहुल तेवतिया 

सीही हरियाणा में जन्मे राहुल तेवतिया शानदार ऑलराउंडर हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर पर्सनल लाइफ के फोटोज भी शेयर करते नजर आते हैं। तेवतिया श्रीराम के भक्त हैं। वह हाल ही में अयोध्या दर्शन के लिए भी गए थे।

विज्ञापन

बेहतरीन फिनिशर 

आपको बता दें कि राहुल तेवतिया एक बेहतरीन फिनिशर माने जाते हैं। वह आईपीएल के कई मुकाबलों में मैच विनिंग पारी खेलते नजर आए हैं। इस सीजन में उन्होंने मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए 12 मैचों में 26.86 के औसत और 145.74 के स्ट्राइक रेट से 188 रन जड़े। तेवतिया 2014 से आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन 2017 के बाद ही उन्हें ज्यादा मौके मिलने शुरू हुए। वह अब तक 93 मैचों में 1013 रन जड़ चुके हैं। उन्होंने 32 विकेट भी चटकाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ