---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs AFG 1st ODI Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे मैच? जानें फ्री में कहां और कैसे देखें लाइव

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होने जा रह ही है. सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. यहां जानिए आप इस मुकाबले को फ्री में कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

India vs Afghanistan 1st ODI Live Streaming: एकमात्र टेस्ट मैच के बाद अब भारत और अफगानिस्तान वनडे सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार हैं. 13 जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रह ही है. सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. टेस्ट मैच में पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय टीम की नजर वनडे सीरीज भी अपने नाम पर होगी. टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि अफगानिस्तान की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी के हाथों में होगी. ऐसे में आइए जानते हैं आप भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच को कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.

कब और कहां खेला जाएगा IND vs AFG 1st ODI मैच?

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच पहला वनडे मैच 13 जून, शनिवार को खेला जाएगा. दोनों टीमें धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

---विज्ञापन---

कितने बजे शुरू होगा IND vs AFG 1st ODI मैच?

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 1 बजे टॉस होगा. मैच 50 ओवर का है तो ये डेढ़ बजे से शुरू होकर रात करीब 9 बजे तक चल सकता है.

टीवी पर कहां देखें IND vs AFG 1st ODI मैच?

भारत बनाम अफगानिस्‍तान पहले वनडे मैच को भारतीय फैंस टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स के विभिन्न चैनल पर लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

मोबाइल पर कहां देखें IND vs AFG 1st ODI मैच?

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच पहले वनडे मैच को मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार एप पर देख सकते हैं.

फ्री में कहां देखें IND vs AFG 1st ODI मैच?

अगर आपके पास डीडी फ्री डिश है तो आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भी लाइव मैच का आनंद सकेंगे। वहां भी सभी मैच लाइव टेलीकास्ट किए जाएंगे.

---विज्ञापन---

IND vs AFG 1st ODI: किसका पलड़ा है भारी?

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 4 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने तीन में जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच टाई रहा था. अफगानिस्तान की टीम आज तक वनडे में भारत को हराने में सफल नहीं हो पाई है.

ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर ने प्लेन में खेला क्रिकेट, बहू सानिया की गेंद पर हुए आउट, सारा ने पकड़ा कैच, VIDEO वायरल

IND vs AFG 1st ODI: दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्‍तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्‍तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.

---विज्ञापन---

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी.

ये भी पढ़ें- केन विलियमसन ने किया संन्यास का ऐलान, इंग्लैंड दौरे पर अचानक लिया फैसला

---विज्ञापन---

First published on: Jun 12, 2026 04:49 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola