
T20 WC 2024: कितने बजे होंगे वर्ल्ड कप के मैच, टीम इंडिया कब-कब खेलेगी? जानें पूरी डिटेल
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
T20 World Cup 2024 Match Timings in India: टी-20 वर्ल्ड के लिए फैंस की एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। वर्ल्ड कप के तहत अभी वार्मअप मैच चल रहे हैं। इसके बाद मुख्य टूर्नामेंट की शुरुआत 2 जून से होगी। टीम इंडिया अपना वार्मअप मैच 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। विश्व कप के मैचों का टाइमिंग क्या रहेगा और टीम इंडिया के मैच कब-कब होंगे? आइए जानते हैं…
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विराट कोहली लगाएंगे रिकॉर्ड्स की झड़ी, 1-2 नहीं रचेंगे इतने कीर्तिमान
ICC T20 World Cup 2024
Full official schedule in IST timings.#T20I #T20Cricket #T20WorldCup#India #Australia #Pakistan pic.twitter.com/jU35O07NfS— Arshit (@imArshit) May 29, 2024
जानकारी के अनुसार, भारतीय समयानुसार विश्व कप के 5 मैच सुबह 5 बजे, 20 मैच सुबह 6 बजे, 23 मैच रात 8 बजे, 2 मैच रात 9 बजे, 3 मैच रात 10.30 बजे और 2 मैच रात 12.30 बजे से खेले जाएंगे। टीम इंडिया के राउंड-1 के सभी मैच रात 8 बजे से होंगे। ये मैच लगभग 11.30 बजे तक खत्म होंगे। यानी इन मैचों की टाइमिंग आईपीएल की टाइमिंग जैसी ही रहेगी। भारतीय टीम 5 जून को आयरलैंड के मुकाबले के बाद 9 जून को पाकिस्तान, 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा से मुकाबला करेगी।
पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: