केन विलियमसन ने किया संन्यास का ऐलान, इंग्लैंड दौरे पर अचानक लिया फैसला

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इसके बाद भावुक बयान दिया है. साल 2010 में उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए पहली बार प्रतिनिधित्व किया था.

Kane Williamson: AI Created Image

Kane Williamson: AI Created Image

Kane Williamson: इन दिनों न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड गंवा चुकी है. इसी बीच न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. 16 साल के लंबे करियर पर उन्होंने अब विराम लगा दिया है.

विज्ञापन

विलियमसन ने क्या कहा?

विज्ञापन

न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक बयान में विलियमसन ने रिटारमेंट पर कहा, “मैंने इस बारे में काफी समय से सोचा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह स्पष्ट हो गया है कि अब सही समय है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए मेरे मन में हमेशा से ही प्रबल जुनून और भूख रही है, और मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले गए हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है. इससे कम कुछ भी करना उचित नहीं होगा और मैं अपनी शर्तों पर संन्यास लेने को अपना सौभाग्य मानता हूं.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा “मैं इस टीम के भविष्य को लेकर आशावादी महसूस कर रहा हूं. इसमें अपार प्रतिभा है और न्यूजीलैंड की इस टीम के साथ कुछ खास करने की सच्ची लगन है. यह एक ऐसी टीम है जिससे मुझे बेहद प्यार है और इतने लंबे समय तक इसका हिस्सा बनकर मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानता हूं. यह टीम हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी.”

न्यूजीलैंड के लिए शानदार भूमिका

अपनी कप्तानी में विलियमसन ने न्यूजीलैंड को वनडे विश्व कप 2019 में फाइनल तक का सफर तय कराया था. इसके अलावा साल 2021 में उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को हराकर न्यूजीलैंड को अपनी कप्तानी में खिताब दिलाया था.

विज्ञापन

उन्होंने साल 2010 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था. विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए 110 टेस्ट मैच में 54.06 की औसत के साथ 9515 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 175 वनडे मैचों में 48.69 की औसत के साथ 7256 रन बनाए हैं. वहीं, 93 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 33.44 की औसत के साथ 2575 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ