क्या WWE रिंग में फिर दिखेगा John Cena का जलवा? वापसी को लेकर खुद रखी बड़ी शर्त

WWE में पिछले साल के अंत में जॉन सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. इसके बाद से वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए. अब उन्होंने वापसी के लिए एक बड़ी शर्त रखी है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

जॉन सीना का बड़ा बयान (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

John Cena: WWE में 2025 जॉन सीना के लिए शानदार रहा. उनका रिटायरमेंट टूर चला. अपने कुछ पुराने विरोधियों का उन्होंने सामना किया. सीना ने दिसंबर में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. इसके बाद से वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए. सीना से कई बार इंटरव्यू में वापसी के बारे में पूछा है, लेकिन वो मना कर देते हैं. हालांकि, बीच-बीच में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. खैर सीना ने इस बार एक बड़ा खुलासा किया. सीना ने WWE में इन-रिंग एक्शन में वापसी की शर्त सामने रखी है.

WWE दिग्गज जॉन सीना का बड़ा बयान

US Magazine को हाल ही में जॉन सीना ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे रिंग में वापसी के बारे में पूछा गया. दिग्गज ने कहा कि अगर उन्हें बड़ी रकम का ऑफर मिलेगा तो वो आ जाएंगे. सीना ने कहा, ”मुझे इस पर कुछ भी कहना पसंद नहीं है. कभी नहीं, एक मजबूत शब्द है. अगर कोई मुझे रिंग में मैच के लिए वापस लाने की कोशिश करता है, तो ये उसके लिए आत्महत्या जैसा होगा. मैं तो सच में ऐसा ही मानता हूं. अगर आप पैसे बर्बाद करने का काम कर रहे हैं, तो मैं रिंग में वापस आने के लिए तैयार हूं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE के 5 दिग्गज, जिनके हाथों गई अपनों की जान! गंभीर आरोपों से हिल गया था रेसलिंग जगत

जॉन सीना को अंतिम मैच में मिली हार

जॉन सीना ने पिछले साल 13 दिसंबर को अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा था. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. सीना को अंतिम मैच में टैपआउट के जरिए हार का सामना करना पड़ा था. उनकी हार के बाद फैंस बहुत दुखी हो गए थे. किसी को भरोसा नहीं हुआ कि वो टैपआउट से हारे. मैच के बाद उन्हें विदाई दी गई. ट्रिपल एच सहित पूरे रोस्टर ने बाहर आकर उन्हें सम्मान दिया. कोडी रोड्स और सीएम पंक ने उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप भी दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ