---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs AFG: डेब्यू से पहले टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन के बाद घर लौटा अफगान क्रिकेटर

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है, लेकिन इससे पहले एक दुखद खबर सामने आई है. अपने वनडे डेब्यू का इंतजार कर रहे अफगान क्रिकेटर दारविश रसूली के पिता के निधन हो गया है, जिसके चलते वह अफगानिस्तान लौट गए हैं.

---विज्ञापन---

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार, 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. लेकिन इससे पहले वनडे डेब्यू का इंतजार कर रहे अफगानिस्तान के एक युवा क्रिकेटर पर दुखों का पहाड़ टूटा है. टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज दारविश रसूली के पिता का निधन हो गया है, जिसके बाद वह तुरंत धर्मशाला से अपने देश लौट गए हैं. इस वजह से दारविश पहले वनडे मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे, जिससे अफगान टीम को भी बड़ा झटका लगा है.

डेब्यू से पहले अफगान क्रिकेटर के पिता का निधन

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगान क्रिकेटर दारविश रसूली के पिता के निधन की खबर सामने आई है, जिसके तुरंत बाद वह धर्मशाला से सीधे अफगानिस्तान अपने घर लौट गए हैं. वह 13 जून को होने वाले पहले वनडे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, दारविश इस सीरीज में अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते थे, लेकिन डेब्यू से पहले ही उन्हें निजी जीवन में बड़ा दुख झेलना पड़ा. 25 वर्षीय दारविश अब तक अफगानिस्तान के लिए 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने चार अर्धशतकों की मदद से 515 रन बनाए हैं.

---विज्ञापन---

पिछले दो वनडे पारियों में ठोका था शतक

दारविश रसूली इस समय शानदार फॉर्म में हैं और घरेलू लिस्ट-ए क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने पिछली दो पारियों में दो शतक लगाए थे. लिस्ट ए की पिछली चार पारियों में उन्होंने 101, नाबाद 100, 87 और 83 रन की शानदार पारियां खेली थीं. लगातार दमदार प्रदर्शन के दम पर ही उन्हें अफगानिस्तान की वनडे टीम में जगह मिली थी. अब देखना होगा कि इस दुखद घटना के बाद दारविश सीरीज के बाकी मुकाबलों के लिए टीम से जुड़ पाते हैं या नहीं.

ये भी पढ़ें- सिस्टम से लड़ाई, देश से प्यार! जसपाल राणा का न्यूज़ 24 को दिया वो ‘बेबाक’ इंटरव्यू जिससे हिल गया था खेल तंत्र!

भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13, 17 और 20 जून को खेली जाएगी. पहला मुकाबला धर्मशाला में, दूसरा लखनऊ के इकाना स्टेडियम में और तीसरा व अंतिम वनडे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

---विज्ञापन---

भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी.

ये भी पढ़ें- विराट कोहली से केन विलियमसन तक, 10 हजार टेस्ट रन का सपना अधूरा छोड़ गए ये 4 दिग्गज

First published on: Jun 12, 2026 07:45 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola