Exclusive: रोहित और विराट के भविष्य पर राशिद खान का बयान, 2027 वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा संकेत

अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर न्यूज 24 से बातचीत की है. उन्होंने दोनों को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इसके अलावा राशिद ने भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज पर भी बात की है.

Rohit Sharma and Virat Kohli: Photo Source/ News 24 and X

Rohit Sharma and Virat Kohli: Photo Source/ News 24 and X

Rashid Khan Exclusive: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. इस सीरीज की शुरुआत से पहले अफगानिस्तान के स्टार फिरकी गेंदबाज राशिद खान ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर न्यूज 24 से एक्सक्लूसिव बात की है. साथ ही उन्होंने भारत और अफगानिस्तान वनडे सीरीज पर भी बयान दिया है. राशिद की बातचीत क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का केंद्र बन चुकी है.

विज्ञापन

रोहित-विराट के भविष्य पर क्या बोले राशिद खान?

रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे विश्व कप 2027 खेलने पर राशिद खान ने कहा, “जितने भी दुनिया के अच्छे खिलाड़ी हैं, उन्हें वर्ल्ड कप में देखने में मजा आता है. उनके योगदान को देख कर अच्छा लगता है. फैंस को वनडे विश्व कप में मजा आएगा. आशा करते हैं कि हम रोहित शर्मा और विराट कोहली को वर्ल्ड कप 2027 में खेलते हुए देखेंगे.”

विज्ञापन

भारत और अफगानिस्तान सीरीज पर बात करते हुए राशिद ने कहा ” हम कोशिश करेंगे कि अच्छी क्रिकेट हो और हम अच्छा खेलें. हमारे लिए भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने का बड़ा मौका है. इस सीरीज के जरिए हम वर्ल्ड कप 2027 की भी तैयारी करेंगे. जिस तरह से मैंन क्रिकेट खेली है उसी तरह से भारत के खिलाफ खेलेंगे. कोशिश करेंगे की फैंस को इस सीरीज का मजा मिल सके.”

विज्ञापन

बता दें कि वनडे सीरीज से पहले राशिद खान ने भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया एकमात्र टेस्ट मैच नहीं खेला था. ऐसे में राशिद खान वनडे सीरीज खेलने के लिए उत्साहित हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली का चयन हुआ था. लेकिन वह चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए. उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया हैं. वहीं, रोहित शर्मा इस सीरीज में नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ