'रोहित शर्मा को रिटेन नहीं करेगी मुंबई इंडियंस...', आकाश चोपड़ा ने बताए 4 खिलाड़ियों के नाम

IPL 2025 Mega Auction Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस की टीम से रोहित शर्मा की छुट्टी हो सकती है। आकाश चोपड़ा ने एमआई के खिलाड़ियों के रिटेंशन पर अपना ओपिनियन बताया है।

Rohit Sharma Mumbai Indians IPL

Rohit Sharma Mumbai Indians IPL

IPL 2025 Mega Auction Mumbai Indians: आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम सबसे ज्यादा चर्चा में रही। सीजन से पहले टीम का कप्तान बदल दिया गया। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी गई। जिसकी वजह से हार्दिक को मैदान पर ट्रोल भी किया गया। इसके बाद बात यहां तक पहुंची कि मुंबई इंडियंस 3 ग्रुप में बंटने की खबरें सामने आने लगी। कहा जा रहा है कि टीम और मैनेजमेंट के बीच कुछ ठीक नहीं है। इससे अगले सीजन कुछ स्टार खिलाड़ियों को रिटेन करने पर सवाल खड़े हो गए हैं। कहा जा रहा है कि टीम से कुछ खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है।

विज्ञापन

रोहित को रिटेन नहीं करेगी एमआई

पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर उन 4 खिलाड़ियों का नाम बताया है, जिन्हें मुंबई इंडियंस रिटेन कर सकती है। आकाश के मुताबिक, रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस रिटेन नहीं करेगी। या तो खुद रोहित शर्मा चले जाएंगे या फिर टीम उन्हें जाने देगी। आकाश ने कहा मुझे लगता है कि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी मैच खेल लिया है। मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा आपको मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

सूर्या, बुमराह, पांड्या और वर्मा का नाम

आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा को रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा है। जबकि फॉरेन खिलाड़ी के तौर पर टिम डेविड को देखा है। आकाश ने कहा कि ऐसा नहीं है कि किसी विदेशी खिलाड़ी ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है कि एमआई उसे रिटेन न करके पछताएगी। राइट टू मैच कार्ड के जरिए टिम डेविड को रखा जा सकता है।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट

आकाश चोपड़ा का कहना है कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट के तौर पर कप्तान बनाया है। वह एमआई के साथ ही बने रहेंगे। वे उनके रोडमैप में शामिल हैं। वहीं ईशान किशन को भी मुंबई इंडियंस रिलीज कर सकती है। उनके लिए बड़ी रकम अब काम नहीं करेगी। अगर ईशान किशन को एमआई लेना भी चाहेगी तो राइट टू मैच कार्ड के जरिए ले सकती है। आपको बता दें कि राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल ऑक्शन में किया जाता है। इसके तहत टीमें रिटेन नहीं करने वाले प्लेयर्स को खरीद सकती हैं। बताते चलें कि IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ