रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह की इंस्टा स्टोरी वायरल, राफा हमले पर किया पोस्ट

Ritika Sajdeh Insta Story Rafah Massacre: रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजहेद ने राफा पर हुए इजराइल के हमले को लेकर इंस्टा स्टोरी शेयर की है। जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

Ritika Sajdeh Rafah Post

Ritika Sajdeh Rafah Post

Ritika Sajdeh Insta Story Rafah Massacre: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह वैसे तो अपने इंस्टाग्राम पर भारतीय कप्तान और अपने परिवार की तस्वीरें ही पोस्ट करती आई हैं, लेकिन मंगलवार को उन्होंने एक ऐसी इंस्टा स्टोरी पोस्ट की, जो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गई। दरअसल, रितिका ने इजराइल के राफा पर हमले का जिक्र करते हुए एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। जिसमें लाशें दिखाई दे रही हैं। साथ ही इस पर लिखा है- ”सभी की निगाहें राफा पर हैं।” रितिका इस इंस्टा स्टोरी को शेयर करने के बाद ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रही हैं। कुछ लोग उनके समर्थन में खड़े हो गए हैं तो कुछ उनकी आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है राफा हमला? 

हाल ही में इजराइली सेना ने दक्षिणी गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी शहर राफा पर हमला बोल दिया। राफा के शरणार्थी शिविरों पर कहर बनकर टूटी सेना के हमले से 35 लोगों की मौत हो गई। जिसमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इस हमले को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ ही तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन ने इसकी आलोचना की है। आपको बात दें कि इजराइल-हमास के बीच युद्ध चल रहा है। जिसमें अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

फिलिस्तीन के समर्थन में रितिका? 

राफा पर हमले के बाद ”All Eyes On Rafah” लगातार ट्रेंड कर रहा है। दुनियाभर से कई लोग गाजा में स्थित राफा शहर में रहने वाले फिलिस्तीनियों के समर्थन में सामने आए हैं। इसी क्रम में रोहित शर्मा की वाइफ ने भी इस पर अपने इमोशन जताने की कोशिश की है। खास बात यह है कि अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के आदेश के बावजूद इजराइल ने इस क्षेत्र में हवाई हमले जारी रखे हैं। इसे कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

क्या है भारत का रुख 

इजराइल-हमास युद्ध में भारत ने अपना रुख तटस्थ रखने की कोशिश की थी। हालांकि आतंकी समूह हमास की हमेशा निंदा की है। पीएम मोदी ने हमास के इजराइल पर हुए हमले में इजराइल का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि हम इजराइल के साथ खड़े हैं। हालांकि बाद में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत फिलिस्तीनियों के लिए स्वतंत्र और स्वायत्त देश फिलिस्तीन की मांग के समर्थन में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ