Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

LSG vs GT Highlights: गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, गिल-बटलर ने खेली शानदार अर्धशतकिय पारी

IPL 2026, LSG vs GT Highlights: आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से मात दी. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 165 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे गुजरात की टीम ने 8 गेंद शेष रहते ही आसानी से हासिल कर लिया.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Apr 12, 2026 19:23
IPL 2026 LSG vs GT
IPL 2026 LSG vs GT

IPL 2026, Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Highlights: आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 165 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे गुजरात ने महज 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने शानदार अर्धशतकिय पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. गिल ने 40 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि बटलर ने 37 गेंदों पर 60 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी ने 1-1 विकेट हासिल किया.

इससे टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए. LSG के लिए एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 21 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि निकोलस पूरन ने 21 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली. इसके अलावा, कप्तान ऋषभ पंत, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी ने 18-18 रन का योगदान दिया. वहीं, गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, अशोक शर्मा को 2 विकेट मिले, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट हासिल किया. यह गुजरात की इस सीजन में 4 मैचों में दूसरी लगातार जीत रही, जबकि लखनऊ की 4 मैचों में दूसरी हार है.

---विज्ञापन---
19:08 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंटस को 7 विकेट से हराकर सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 165 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे गुजरात की टीम ने 18.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने शानदार अर्धशतकिय पारी खेली. शुममन ने 40 गेंदों पर 56 रन बनाए तो वहीं बटलर ने 37 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली. आखिर में वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 21 रन और राहुल तेवतिया ने नाबाद 10 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. यह गुजरात की 4 मैचों में लगातार दूसरी जीत है.

19:03 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात को जीत के लिए 12 गेंदों पर चाहिए 6 रन

गुजरात ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर सिर्फ 6 रनों की जरूरत है.

18:54 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात को लगा तीसरा झटका

16वें ओवर की चौथी गेंद पर गुजरात को जोस बटलर के रूप में तीसरा झटका लगा. बटलर 37 गेंदों पर 60 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हुए. 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 136 रन है.

18:47 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात को लगा दूसरा झटका

15वें ओवर की 5वीं गेंद पर गुजरात को कप्तान शुभमन गिल के रूप में दूसरा झटका लगा. गिल 40 गेंदों पर 56 रन बनाकर अशोक शर्मा की गेंद पर आउट हुए. 15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट पर 130 रन है.

18:39 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: जोस बटलर ने ठोका अर्धशतक

लखनऊ के खिलाफ जोस बटलर ने अर्धशतक जड़ दिया है. बटलर ने 29 गेंदों में 9 चौकों के साथ अपना पचासा पूरा किया. गुजरात ने 14 ओवर में एक विकेट पर 128 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 36 गेंदों पर 37 रनों की जरूरत है.

18:33 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

GT के कप्तान शुभमन गिल ने 35 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है. गुजरात ने 12 ओवर में एक विकेट पर 110 रन बना लिए हैं. फिलहाल गिल 50 रन और जोस बटलर 44 रन बनाकर खेल रहे हैं.

18:13 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात ने 8 ओवर में बनाए 69 रन

गुजरात ने लखनऊ के खिलाफ शुरुआती 8 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं. फिलहाल शुभमन गिल 40 रन और जोस बटलर 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. फिलहाल वॉशिंटन सुंदर 20 रन और राहुल तेवतिया 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

18:00 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात को लगा पहला झटका

छठे ओवर की पहली गेंद पर गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन के रूप में पहला झटका लगा. सुदर्शन 14 गेंदों पर 15 रन बनाकर दिग्वेश राठी की गेंद पर आउट हो गए. तीसरे नंबर पर जोस बटलर बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

17:47 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने की सधी शुरुआत

गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत दिलाई है. गुजरात ने लखनऊ के खिलाफ शरुआती 3 ओवर में 19 रन बना लिए हैं.

17:35 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT: 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटी

गुजरात टाइटंस 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतर चुकी है. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में साई सुदर्शन और शुभमन गिल उतर चुके हैं. जीटी के खेमे में दोनों बल्लेबाज से खासा उम्मीदें हैं.

17:17 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने दिया 165 रनों का टारगेट

आईपीएल 2026 19वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाए हैं. टीम के लिए एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 21 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली, जबकि निकोलस पूरन ने 21 गेंदों पर 19 रन बनाए. इनके अलावा, कप्तान ऋषभ पंत, अब्दुल समद और मुकुल चौधीरी ने 18-18 रनों का योगदान दिया. वहीं, गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, अशोक शर्मा को 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 1-1 विकेट मिला.

17:14 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: लखनऊ का 8वां विकेट गिरा

पारी के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर लखनऊ को जॉर्ज लिंडे के रूप में 8वां झटका लगा. लिंडे 10 गेंदों पर 16 रन बनाकर अशोक शर्मा की गेंद पर आउट हुए.

17:04 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: लखनऊ का 7वां विकेट गिरा

19वें ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ को मुकुल चौधरी के रूप में 7वां झटका लगा. मुकुल 14 गेंदों पर 18 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए. यह प्रसिद्ध का मैच में चौथा विकेट है. 18.1 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 7 विकेट पर 131 रन है.

16:55 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: लखनऊ को लगा छठा झटका

17वें ओवर की दूसरी गेंद पर लखनऊ को अब्दुल समद के रूप में छठा झटका लगा. समद 22 गेंदों पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें अशोक शर्मा ने आउट किया.

16:43 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: लखनऊ की आधी टीम लौटी पवेलियन

15वें ओवर की तीसरी गेंद पर लखनऊ को निकोलस पूरन के रूप में 5वां झटका लगा. पूरन 19 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया. 109 के स्कोर पर लखनऊ की आधी टीम पवेलियन लौट गई है.

16:37 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: लखनऊ का स्कोर 100 के पार

लखनऊ ने 14वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया. 14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 4 विकेट पर 109 रन है. निकोलस पूरन ने इस ओवर में 2 छक्के लगाए. फिलहाल अब्दुल समद 17 रन और निकोलस पूरन 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

16:30 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने 10 ओवर में बनाए 80 रन

लखनऊ ने 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं. फिलहाल अब्दुल समद 5 रन और निकोलस पूरन 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

16:17 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: लखनऊ को लगा चौथा झटका

9वें ओवर की दूसरी गेंद पर लखनऊ को आयुष बडोनी के रूप में चौथा झटका लगा. बडोनी 11 गेंदों पर 9 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए. 8.2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 4 विकेट पर 74 रन है. छठे नंबर पर अब्दुल समद बल्लेबाजी करने आए हैं.

16:11 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: लखनऊ को लगा तीसरा झटका

7वें ओवर की आखिरी गेंद पर लखनऊ को एडेन मार्करम के रूप में तीसरा झटका लगा. मार्करम 21 गेंदों पर 30 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए. 5वें नंबर पर निकोलस पूरन बैटिंग करने उतरे हैं.

16:02 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने पावरप्ले में बनाए 60 रन

लखनऊ ने गुजरात के खिलाफ पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं. फिलहाल एडेन मार्करम 22 रन और आयुष बडोनी 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.

15:54 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: ऋषभ पंत लौटे पवेलियन

5वें ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ को कप्तान ऋषभ पंत के रूप में दूसरा झटका लगा. पंत 11 गेंदों पर 18 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए. चौथे नंबर पर आयुष बडोनी बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

15:46 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: ऋषभ पंत ने चौका के साथ खोला खाता

ऋषभ पंत ने मैदान पर आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और पहली गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला. कागिसो राबाद ने दूसरे ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिया. 2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट पर 23 रन हैं.

15:39 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: लखनऊ को पहला लगा झटका

दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श के रूप में पहला झटका लगा. मार्श 4 गेंदों पर 11 रन बनाकर कागिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए. तीसरे नंबर पर कप्तान ऋषभ पंत बललेबाजी करने उतरे हैं.

15:31 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरूहो गई है. लखनऊ के लिए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहला ओवर फेंकने आए हैं.

15:12 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

गुजरात टाइटंस: शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत.

लखनऊ सुपर जायंट्स: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, मयंक यादव.

15:08 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव.

15:06 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा.

15:02 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.

14:55 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच पिछले एक साल में काफी सुधरी है और अब यहां रन भी बनने लगे हैं. ऐसे में आज लखनऊ में हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.

14:50 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स तीन मैचों में दो जीत के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है. पहले मैच में हार के बाद लखनऊ की टीम ने दमदार वापसी करते हुए लगातार दो करीबी मुकाबले अपने नाम किए हैं और अब उसकी नजर इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज करने पर टिकी होगी.

14:45 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को सिर्फ एक जीत मिली है, जबकि दो मैचों में हार झेलनी पड़ी है. गुजरात की टीम इस समय 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर काबिज है.

14:42 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा.इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा.

14:40 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमरन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठीइम्पैक्ट प्लेयर- प्रिंस यादव.

14:36 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: किसका पलड़ा भारी?

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच हमेशा से कड़ी टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों के अब तक खेले गए 7 मैचों में गुजरात ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ ने 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

14:30 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की पूरी टीम

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, जयंत यादव, अनुज रावत, ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु.

14:28 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: लखनऊ सुपर जाइंट्स की पूरी टीम

मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह, एनरिक नॉर्टजे, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, जॉर्ज लिंडे, जोश इंग्लिस.

14:28 (IST) 12 Apr 2026
LSG vs GT IPL 2026 Live Score: आज लखनऊ के सामने गुजरात की चुनौती

आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में आज (12 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती होगी. दोनों टीमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमें अपने-अपने पिछले मुकाबले जीतकर यहां पहुंची हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज किस टीम का जीत का सिलसिला टूटता है.

First published on: Apr 12, 2026 02:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.