IPL 2026: CSK और KKR के बीच आज होगा 'महासंग्राम', देखें पूरा स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

CSK vs KKR Preview: IPL 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच महासंग्राम होने वाला है. दोनों टीमों के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है. आइए CSK और KKR के हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्क्वाड, पिच और मौसम की रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

CSK vs KKR Preview

आज होगा CSK vs KKR मैच

CSK vs KKR Preview: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. दोनों टीमों के बीच चेपॉक में मुकाबले का आयोजन किया जाने वाला है. CSK और KKR, दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में नीचे हैं और वो जीत दर्ज करके पॉइंट्स टेबल में अपनी रैंकिंग सुधारना चाहेंगे. सभी को उम्मीद है कि एमएस धोनी की इस मैच में वापसी होगी. आइए CSK और KKR के हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्क्वाड, पिच और मौसम की रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

CSK vs KKR, हेड टू हेड रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL इतिहास में अब तक कुल 32 मैच हुए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को 11 मैचों में जीत मिली है. उनके बीच एक मुकाबला नो रिजल्ट में खत्म हुआ है.

विज्ञापन

CSK vs KKR, पिच रिपोर्ट

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एम चिदांबरम स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को अच्छा सपोर्ट मिलता है लेकिन बल्लेबाजों को यह पिच सूट करती है. तेज गेंदबाजों को भी थोड़ा फायदा मिलता है.

विज्ञापन

CSK vs KKR में कैसा होगा मौसम?

चेन्नई का मौसम साफ है और बारिश होने की संभावना नहीं है. तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दूसरी पारी में ड्यू आ सकती है. ऐसे में गेंदबाजों के लिए चीजें आसान नहीं होंगी. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनना बेहतर विकल्प रह सकता है.

KKR और CSK का पूरा स्क्वाड

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, ब्लेसिंग मुजाराबानी, सौरभ दुबे, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, रामकृष्ण घोष, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फॉल्क्स.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ