Wisden Awards 2026: भारत में क्रिकेट अब एक अलग लेवल पर पहुंच चुका है. देश में टैलेंटिड खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है. हर साल एक से बढ़कर एक खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल होने के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हैं. बीते सालों में टीम इंडिया ने क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ी है. इसी के साथ अब विजडन अवॉर्ड्स में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है जो कि गर्व की बात है. विजडन के 9 प्रमुख अवॉर्ड में से 7 भारतीय खिलाड़ियों ने अपने नाम किए हैं.
🚨 TOP 5 WISDEN'S CRICKETERS OF THE YEAR 2025 🚨
– Shubman Gill.
– Haseeb Hameed.
– Ravindra Jadeja.
– Rishabh Pant.
– Mohammed Siraj. pic.twitter.com/oKJ2etAFw5---विज्ञापन---— Tanuj (@ImTanujSingh) April 14, 2026
भारतीय खिलाड़ियों का रहा दबदबा
टीम इंडिया साल 2025 में शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड के दौरे पर गई थी. वहां टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था. भारत के कप्तान शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज, नॉटिंघमशायर के कप्तान हसीब हमीद के साथ टॉप 5 में रहे. शुभमन गिल ने बल्ले से उस सीरीज में धमाल मचाया और वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. एजबेस्टन में खेले गए मैच में उन्होंने 269 और 161 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली.
ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है तो वहीं रवींद्र जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से ही कमाल किया. मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन भी पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार रहा था.
दीप्ति और अभिषेक को भी मिले अवॉर्ड
भारतीय खिलाड़ियों ने इसके अलावा भी अवॉर्ड जीते. भारत के लिए महिला वनडे विश्व कप कप में कमाल का प्रदर्शन करने वाली दीप्ति शर्मा को लीडिंग महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला तो वहीं अभिषेक शर्मा को लीडिंग टी20 क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को भी लीडिंग मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया. एक मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए विजडन ट्रॉफी अवॉर्ड शुभमन गिल के नाम रहा. उन्होंने एजबेस्टन में दोनों पारियों में मिलाकर 430 रन बनाए थे.
ये भी पढ़िए- IPL 2026: ‘अभी इसका समय नहीं…’, राजस्थान रॉयल्स की पहली हार पर आया रियान पराग का चौंकाने वाला बयान










