IPL 2026: 'अभी इसका समय नहीं...', राजस्थान रॉयल्स की पहली हार पर आया रियान पराग का चौंकाने वाला बयान

Riyan Parag Statement on Loss: राजस्थान रॉयल्स को IPL 2026 में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रन से मैच जीता. इसे लेकर अब RR के कप्तान रियान पराग का चौंकाने वाला बयान सामने आया है.

Riyan Parag Statement on Loss

रियान पराग ने हार पर क्या बोला?

Riyan Parag Statement on Loss: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में उनकी भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से हुई थी. इस मुकाबले में SRH के लिए डेब्यू कर रहे प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट झटके और टीम को 57 रन के बड़े अंतर से जीत दिलाई. राजस्थान रॉयल्स को लगातार चार जीत के बाद अब पहली हार का सामना करना पड़ा है. अब इसे लेकर RR के कप्तान रियान पराग का चौंकाने वाला बयान सामने आया है.

विज्ञापन

हार पर क्या बोले रियान?

राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रियान पराग आए. उन्होंने बताया कि अभी हार को लेकर बैठने का समय नहीं है और वो अपनी गलतियों से सीखकर बेहतर वापसी करना चाहेंगे. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को अगले मैच में हराने की हुंकार भी भर दी. उन्होंने कहा, ‘अभी भावुक होने का समय नहीं है. उनकी गेंदबाजी को श्रेय मिलना चाहिए. हमसे कुछ बड़ी गलतियां हुईं.’

विज्ञापन

रियान पराग ने आगे कहा, ‘ऐसा महसूस हुआ कि दूसरी गेंदबाजी करना ज्यादा बेहतर रहता. 9 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद हमने 160 रन बना दिए. यह हमारे बल्लेबाजी क्रम की गहराई दिखाता है. हम अब कोलकाता जाएंगे और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: राजस्थान को हराकर SRH का पॉइंट्स टेबल में बड़ा धमाका, टॉप-5 में मारी धांसू एंट्री

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स का बल्लेबाजी क्रम हुआ फेल

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 216 रन जड़े. उनके लिए कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों में 91 रन की बेहतरीन पारी खेली. जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने मात्र 9 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे. डेब्यू कर रहे प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 4-4 विकेट अपने नाम किए.

राजस्थान रॉयल्स की टीम 19 ओवरों में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. SRH ने 57 रन से मैच जीता. राजस्थान रॉयल्स की ओर से डोनोवन फरेरा ने सर्वाधिक 69 रन बनाए. प्रफुल हिंगे को डेब्यू पर 4 विकेट झटकने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ