Vaibhav Sooryavanshi

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स से खुश नहीं हैं वैभव सूर्यवंशी! इस रोल में खुद को नहीं मानते फिट

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन शानदार रहा है. वो लगातार रनों की बारिश कर रहे हैं. हालांकि, RR में सूर्यवंशी अपने रोल से खुश नहीं हैं. उन्होंने नाराजगी जताई है.

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण चर्चा का विषय बने हैं. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने लगातार राजस्थान रॉयल्स को अच्छी शुरुआत दी है. वैभव ने अब तक 5 मैचों में 200 रन जड़े हैं. सूर्यवंशी इतनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स से शायद खुश नहीं हैं. उन्होंने RR में अपने खास रोल पर नाराजगी जताई है. सहायक कोच ट्रेवर पैनी ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी इम्पैक्ट प्लेयर के किरदार से नाराज हैं.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स से क्यों खुश नहीं वैभव सूर्यवंशी?

वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उपयोग कर रही है. राजस्थान रॉयल्स के असिस्टेंट कोच ट्रेवर पैनी ने अब बताया है कि वैभव को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलना पसंद नहीं है और वो मैनेजमेंट से खुश नहीं हैं. वो ज्यादा से ज्यादा मैदान पर रहना चाहते हैं. कोच ने बताया कि उन्हें फील्डिंग पसंद है. हालांकि, डोनोवन फरेरा के फिट होने के बाद सूर्यवंशी को बाहर ही बैठना पड़ रहा है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ