‘मुंह उठा के नहीं मार सकते…’, स्ट्राइक रेट पर खड़े हुए सवाल तो बौखलाए बाबर आजम, दिया अजीबोगरीब बयान

PSL 2026: पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम के स्ट्राइक रेट को लेकर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं. पाकिस्तान सुपर लीग के बीच भी एक बार फिर से ये सवाल खड़ा हुआ तो बाबर को इसका जवाब देना पड़ा. उनकी टीम का मैच खत्म होने के बाद उन्होंने इसको लेकर क्या कुछ कहा आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (2)

PSL 2026: पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम टी20 क्रिकेट में अपने स्ट्राइक रेट को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान भी उनकी बल्लेबाजी पर हर किसी का ध्यान बना हुआ है. उनकी कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. मुल्तान सुल्तान के खिलाफ मिली जीते के बाद एक बार फिर से बाबर आजम के प्रदर्शन पर सवाल खड़े हुए. इस सवाल पर बाबर बौखलाए हुए नजर आए और उन्होंने एक अजीबोगरीब बयान दिया. इस दौरान वो पूरे समय अपने स्लो स्ट्राइक रेट को डिफेंड करते हुए दिखे. 

विज्ञापन

स्ट्राइक रेट को लेकर क्या बोले बाबर?

बाबर आजम ने अपने स्ट्राइक रेट के सवाल पर कहा, “अलग नंबर पर अलग तरीके से खेलना पड़ता है. उस टाइम पर क्या जरूरत है और स्ट्राइक रेट को लेकर भी काफी दबाव होता है. कराची वाली विकेट थी जिस पर हमने 240 किए लेकिन अगले दिन वो विकेट नहीं थी, उसके ऊपर हमने 180 बड़ी मुश्किल से किए. मेरे ख्याल से ये चीजें मैटर करती हैं. हर दिन एक जैसा विकेट नहीं होता है, हर दिन आप एक जैसा नहीं खेल सकते हैं. आपको काम कर के आना होता है. आप मुंह उठा के शॉट नहीं मार सकते हैं. कोई दिन आपको अच्छा होगा लेकिन अगले दिन आपको मेहनत करनी होगी. हर दिन आपको अलग गेम प्लान के साथ आना होगा.”

विज्ञापन

बाबर आजम की दिक्कत बनी धीमी बल्लेबाजी

बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग में अब तक 5 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 57.57 की शानदार औसत से 230 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.68 का रहा है. लीग के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो तीसरे नंबर पर हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट टॉप 9 बल्लेबाजों में सबसे कम है. टी20 क्रिकेट के बदलते दौर पर अब युवा खिलाड़ी पहली ही गेंद से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं. बाबर जैसे खिलाड़ियों को अगर इस दौर में क्रिकेट में बने रहना है तो अपनी बल्लेबाजी का अंदाज बदलना होगा. बिग बैश में भी उनकी स्ट्राइक रेट के चलते काफी बेइज्जती हुई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ