PSL 2026: KKR के स्टार गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी पर लगा 2 साल का बैन, जानें किस बात की मिली सजा

PSL 2026: स्टार तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी के ऊपर 2 साल का बैन लगा दिया गया है. आईपीएल में मुज़ारबानी कोलकाता की टीम का हिस्सा हैं. उन्हें टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वॉड में शामिल किया गया है. मिनी ऑक्शन में उनको किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था. चलिए आपको बताते हैं उनको क्यों ये सजा मिली है.

jacket (3)

PSL 2026: जिम्बाब्वे के स्टार तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी के ऊपर पाकिस्तान सुपर लीग में 2 साल का बैन लगा दिया गया है. हाल ही में कुछ दिनों पहले उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ आईपीएल में खेलने का फैसला किया था. मंगलवार को ये फैसला लिया गया है. आईपीएल में मुज़ारबानी को इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बनाया गया है. पाकिस्तान सुपर लीग में लगे इस बैन के चलते अब मुज़ारबानी अगले 2 साल के लिए इस लीग का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. पीएसएल में वो इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ की टीम का हिस्सा बने थे.

विज्ञापन

आईपीएल ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया था. उसमें ब्लेसिंग मुज़ारबानी को कोई खरीदार नहीं मिला था लेकिन बाद में खिलाड़ियों की इंजरी के चलते केकेआर की टीम ने उनको इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था. इस सीजन उन्होंने केकेआर के लिए खेलते हुए 4 विकेट चटकाए हैं. ये आईपीएल में उनका डेब्यू सीजन है. 

विज्ञापन

PSL की तरफ से जारी हुआ स्टेटमेंट

पीएसएल की तरफ से जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा गया, “फ्रेंचाइजी लीग में प्रोफेशनल में के साथ काम करना बहुत जरूरी होता है. पहले ही हो चुके एग्रीमेंट के बाद भी किसी और लीग में खेलने जाना गलत है. ऐसे में अगर ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं की जाती है तो शेवर समझौतों में विश्वास को कमज़ोर करता है. इस मामले में 2 साल का बैन गंभीरता को दिखाता है.”

कई खिलाड़ी कर चुके हैं ऐसा

पाकिस्तान सुपर लीग में अक्सर वही खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं जिन्हें आईपीएल में कोई खरीदार नहीं मिलता है. इसी के चलते डेविड वॉर्नर और मैक्वेल जैसे खिलाड़ी भी इस साल पीएसएल का हिस्सा हैं. बाद में अगर किसी खिलाड़ी को आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट मिलता है तो वो पीएसएल को छोड़ देते हैं. ब्लेसिंग मुज़ारबानी ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी नहीं हैं. उनके अलावा स्पेंसर जॉनसन और दासुन शनाका भी ऐसा कर के आईपीएल का हिस्सा बन चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ