---विज्ञापन---

WWE

WWE Raw रिजल्ट्स, 13 अप्रैल, 2026: Brock Lesnar ने दिखाया खूंखार अंदाज, Roman Reigns ने जीत की भरी हुंकार

रेसलमेनिया 42 से पहले WWE Raw का शो इस हफ्ते शानदार रहा. जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. टॉप स्टार्स ने अपना दम दिखाया. ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस ने भी फैंस का मनोरंजन किया. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड के शो में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE Raw Results: रेसलमेनिया 42 से पहले WWE Raw का अंतिम एपिसोड खत्म हो गया है. शो बहुत ही शानदार रहा. WWE ने पहले ही बड़े सैगमेंट्स और मैचों का ऐलान कर दिया था. एक बार फिर टॉप स्टार्स ने बवाल मचाया. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी नज़र आए. मेन इवेंट में में भी खूब मजा आया. रेसलमेनिया 42 का बिल्डअप धमाकेदार अंदाज में किया गया. फैंस ने अपने पसंदीदा रेसलर्स को बहुत चीयर किया. वुमेंस डिवीजन ने अपने काम से सभी का दिल जीता. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

ब्रॉक लैसनर का सैगमेंट

एडम पीयर्स और ट्रिपल एच रिंग में नज़र आए. पीयर्स ने सभी का स्वागत किया. इसके बाद पॉल हेमन ने एंट्री की और उन्होंने ब्रॉक लैसनर को बुलाया. लैसनर ने आकर तुरंत ही कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर दिया. हेमन ने ओबा फेमी को धमकी दी. लैसनर ने भी कहा कि फैंस रेसलमेनिया 42 के बाद फेमी का नाम भूल जाएंगे.

---विज्ञापन---

शार्लेट फ्लेयर का मैच

शार्लेट फ्लेयर का मैच लायरा वैल्किरिया के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मुकाबले में बेली ने दखलअंदाजी की. इसका फायदा लायरा को मिला. उन्होंने फ्लेयर के ऊपर रोलअप के जरिए जीत दर्ज की. मैच के बाद दोनों टीमों के बीच हाथपाई देखने को मिली.

स्टेफनी वकेर का सैगमेंट

कैथी कैली ने रिंग में स्टेफनी वकेर का इंटरव्यू लिया. अचानक लिव मॉर्गन ने आकर वकेर के ऊपर हमला किया. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. ऑफिशियल्स ने आकर मामले को संभाला. अंत में वकेर का थोड़ा दबदबा देखने को मिला.

---विज्ञापन---

सिक्स-मैन टैग टीम मैच

सोलो सिकोआ की MFT का मुकाबला द उसोज़ और एलए नाइट के साथ हुआ. मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में टामा टोंगा रिंगसाइड पर आए. उनकी वजह से सोलो सिकोआ का ध्यान भटक गया. रिंग में नाइट ने इसका फायदा उठाया. उन्होंने टोंगा लोआ को बीएफटी मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.

गुंथर का सैगमेंट

गुंथर रिंग में आए. उनके ऊपर सैथ रॉलिंस ने अटैक किया. गुंथऱ बचकर रिंग से बाहर निकले. रॉलिंस ने उनकी रेसलमेनिया में हालत खराब करने की बात कही. रॉलिंस ने गुंथऱ को रिंग में आने के लिए उकसाया. गुंथर रिंग में आए. दोनों के बीच फिर से ब्रॉल हुआ. रॉलिंस ने रिंग के बाहर गुंथर को स्टॉम्प लगाने की कोशिश की, लेकिन वो बच गए. रॉलिंस का दबदबा देखने को मिला.

---विज्ञापन---

इयो स्काई का मैच

इयो स्काई का मुकाबला कायरी सेन के साथ हुआ. इस मैच में ओस्का ने दखलअंदाजी की. रिया रिप्ली ने एंट्री की. रिया ने ओस्का पर हमला किया. जेड कार्गिल ने आकर रिया पर हमला किया. स्काई ने जेड के ऊपर छलांग लगाई. अंत में कायरी ने रोलअप के जरिए स्काई के ऊपर बड़ी जीत हासिल की.

ओबा फेमी का सैगमेंट

ओबा फेमी ने रिंग में आकर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. पॉल हेमन स्टेज पर आए. उन्होंने पहले फेमी की तारीफ की. इसके बाद हेमन ने कहा कि ब्रॉक लैसनर रेसलमेनिया 42 में उनकी हालत खराब करेंगे. फेमी ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वो ब्रॉक लैसनर का बुरा हाल करने के लिए तैयार हैं.

---विज्ञापन---

टैग टीम मैच

रुसेव और जेडी मैकडॉना का सामना ड्रेगन ली और जे’वॉन एवंस के साथ हुआ. इस मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. इनके बीच रेसलमेनिया 42 में भी मैच होने वाला है. अंत में एवंस और ड्रेगन ली ने शानदार जीत हासिल की. मैच के बाद सभी के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. रे मिस्टीरियो और पेंटा भी वहां पर आए.

मेन इवेंट

मेन इवेंट में रोमन रेंस ने एंट्री की. तुरंत ही सीएम पंक भी आ गए. पंक ने शानदार प्रोमो दिया. पंक ने रेंस का मजाक बनाया और कहा कि वो उनसे नफरत करते हैं. पंक ने रेंस के पिता का भी जिक्र किया. अंत में रेंस ने कहा कि वो रेसलमेनिया 42 में पंक की हालत खराब करने के लिए तैयार हैं. रेंस ने कहा कि वो पंक से टाइटल लेकर रहेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-7 साल बाद WWE दिग्गज की WrestleMania 42 में होगी वापसी, Triple H ने दिया चैंपियन बनने का सुनहरा मौका

First published on: Apr 14, 2026 08:24 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

Read More

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola